'रामायण' एडवांस बुकिंग: रणबीर कपूर की फिल्म ने रिलीज के 10 दिन पहले कमाए इतने करोड़
क्या है खबर?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से करीब 15 दिन पहले, दशहरा यानी 20 अक्टूबर को शुरू हुई थी। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सोमवार, 26 अक्टूबर तक दुनिया भर में इसके लगभग 2.25 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
कमाई
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग से की कितनी कमाई?
खबरों के अनुसार, 'रामायण' ने दुनिया भर में एडवांस बुकिंग के तौर पर अब तक 20.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
बताया जा रहा है कि इस आंकड़े में 4 नवंबर को होने वाले फिल्म के पेड प्रिव्यू और 5 नवंबर (रिलीज के दिन) के लिए की गई एडवांस बुकिंग से हुई कमाई शामिल है।
हालांकि, भारत में पेड प्रिव्यू के लिए बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है।
फिल्म के बारे में
इतनी भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण'
नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियो' तथा यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' द्वारा निर्मित 'रामायण' में रणबीर कपूर और यश के साथ-साथ साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, लारा दत्ता और कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।
बता दें यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में 2D, 3D, IMAX 3D, 4DX 3D और 3D स्क्रीन X में रिलीज होने वाली है।