LOADING...
फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' का नया पोस्टर जारी, संजय दत्त की दिखी झलक
फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' का नया पोस्टर जारी (तस्वीर: एक्स/@taran_adarsh)

फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' का नया पोस्टर जारी, संजय दत्त की दिखी झलक

Sep 28, 2023
02:41 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के दमदार अभिनेताओं में शुमार संजय दत्त पिछले कुछ वक्त से अपनी आने वाली फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसका निर्देशन पुरी जगन्नाथ द्वारा किया जा रहा है, जो आज (28 सितंबर) अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। अब निर्माताओं ने जगन्नाथ के जन्मदिन पर 'डबल आईस्मार्ट' का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें संजय का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर में राम पोथिनेनी की भी झलक दिख रही है।

डबल आईस्मार्ट

अगले साल 8 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' अगले साल 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे हिंदी समेत तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सत्यदेव, नाभा नटेश और निधि अग्रवाल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'डबल आईस्मार्ट' साल 2019 में आई फिल्म 'आईस्मार्ट शंकर' की सीक्वल है। इसका निर्देशन भी पुरी जगन्नाध ने किया था। महज 15 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 85 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर