Page Loader
अभिनेता के अलावा एयरलाइंस कंपनी के मालिक हैं राम चरण, उनका असली नाम जानते हैं आप? 
राम चरण का असली नाम जानते हैं आप? (तस्वीर: एक्स/@AlwaysRamCharan)

अभिनेता के अलावा एयरलाइंस कंपनी के मालिक हैं राम चरण, उनका असली नाम जानते हैं आप? 

Mar 27, 2025
01:10 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार राम चरण किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह आज यानी 27 मार्च को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ साउथ, बल्कि बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। राम चरण ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, लेकिन 'RRR' ने उन्हें सफलता की बुलंदियों तक पहुंचा दिया। न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी राम चरण का सिक्का चलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं उनका असली नाम क्या है।

असली नाम

ये है राम चरण का असली नाम 

राम चरण के नाम से दुनियाभर में मशहूर हुए अभिनेता का असली नाम कुछ और ही है। उनका असली नाम कोनिडेला राम चरण तेजा है। वे जाने-माने अभिनेता चिरंजीवी के बेटे हैं। राम चरण केवल एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। वह अपने परिवार के प्रोडक्शन हाउस 'कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी' के सह-मालिक हैं, जिसके बैनर तले कई फिल्में बन चुकी हैं। इसके अलावा राम चरण ट्रूजेट नाम की एक एयरलाइन कंपनी के भी मालिक हैं।

आगामी फिल्में

'पेड्डी' में नजर आएंगे राम चरण

काम के मोर्चे पर बात करें तो राम चरण को पिछली बार फिल्म 'गेम चेंजर' में देखा गया था। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। राम चरण ने अपने जन्मदिन पर अपनी आगामी फिल्म 'RC16' के शीर्षक से पर्दा उठा दिया है। इस फिल्म का नाम 'पेड्डी' है। इस फिल्म में राम चरण की जोड़ी जाह्नवी कपूर के साथ बनी है।