Page Loader
'श्रीकांत' की रिलीज से पहले राजकुमार राव ने किए बप्पा के दर्शन, देखिए वीडियो 
राजकुमार राव ने किए बप्पा के दर्शन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rajkummar_rao)

'श्रीकांत' की रिलीज से पहले राजकुमार राव ने किए बप्पा के दर्शन, देखिए वीडियो 

May 09, 2024
03:46 pm

क्या है खबर?

राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म हो जाएगा। यह फिल्म आगामी 10 मई को सिनेमाघरों का रुख करेगी। 'श्रीकांत' की रिलीज से पहले राजकुमार ने आज (9 मई) मुंबई के एक मंदिर के दर्शन किए, जहां उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया। अभिनेता के एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें राजकुमार को मंदिर में दर्शन करने के बाद बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

राजकुमार

'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी दिखाई देंगे राजकुमार

'श्रीकांत' में राजकुमार की जोड़ी अलाया एफ के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। शरद केलकर और ज्योतिका भी इसका अहम हिस्सा हैं। इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके बाद राजकुमार फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में दिखाई देंगे, जिसमें उनकी उनकी जोड़ी जाह्नवी कपूर के साथ बनी है। यह फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन शरण शर्मा ने किया है।