NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शरण शर्मा की अगली फिल्म में कार्तिक को रिप्लेस करेंगे राजकुमार, जाह्नवी भी आएंगी नजर
    अगली खबर
    शरण शर्मा की अगली फिल्म में कार्तिक को रिप्लेस करेंगे राजकुमार, जाह्नवी भी आएंगी नजर
    राजकुमार और जाह्नवी इस फिल्म में फिर दिखेंगे साथ

    शरण शर्मा की अगली फिल्म में कार्तिक को रिप्लेस करेंगे राजकुमार, जाह्नवी भी आएंगी नजर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 03, 2021
    12:47 pm

    क्या है खबर?

    जाह्नवी कपूर को 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में उनके प्रदर्शन के लिए काफी सराहना मिली थी। यह एक बायोपिक फिल्म थी, जिसका निर्देशन शरण शर्मा ने किया था।

    शरण ने इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। इस फिल्म को समीक्षकों ने अच्छे रिव्यू दिए थे।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि जाह्नवी फिर शरण की आगामी फिल्म में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव भी नजर आएंगे।

    भूमिका

    फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका में दिखेंगे राजकुमार और जाह्नवी

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी और राजकुमार निर्देशक शरण की आगामी फिल्म में नजर आएंगे। अभी इस फिल्म का शीर्षक निर्धारित नहीं किया गया है।

    एक सूत्र ने कहा, "शरण पिछले कुछ समय से एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। राजकुमार और जाह्नवी दोनों इस फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे। इस साल के अंत में ये दोनों कलाकार इस खेल का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।"

    यह फिल्म क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।

    शूटिंग

    साल के अंत तक शुरू होगी शूटिंग

    फिल्म भावनाओं से परिपूर्ण एक काल्पनिक कहानी होगी। हाल में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' के बाद फिर से राज और जाह्नवी इस फिल्म में साथ दिखेंगे।

    खबरों की मानें तो मेकर्स इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग की प्रक्रिया चल रही है।

    फिल्म को मशहूर निर्माता करण जौहर प्रोड्यूस करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

    जानकारी

    फिल्म में कार्तिक मुख्य भूमिका में दिखने वाले थे

    प्रोड्यूसर करण की इस फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले थे। बताया गया था कि कार्तिक ने इस फिल्म की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं।

    करण की 'दोस्ताना 2' से बाहर होने के बाद कार्तिक को इस फिल्म से भी बाहर कर दिया गया था। कार्तिक ने 'दोस्ताना 2' के कुछ हिस्सों की शूटिंग के बाद फिल्म छोड़ दी थी।

    अब मेकर्स ने कार्तिक को रिप्लेस करते हुए 'स्त्री' फेम अभिनेता राजकुमार को चुना है।

    सूचना

    'हेलेन' की शूटिंग खत्म करने के बाद इस फिल्म से जुड़ेंगी जाह्नवी

    जाह्नवी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले अपने पिता बोनी कपूर के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'हेलेन' को पूरा करेंगी।

    यह एक मलयालम थ्रिलर फिल्म की रीमेक है, जिसमें अन्ना बेन और लाल ने अभिनय किया था। इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने शुरू होने वाली है।

    जाह्नवी 'दोस्ताना 2' के प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्माण भी करण की धर्मा प्रोडक्शंस कर रही है।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में दिखेंगे राजकुमार

    राजकुमार इस साल हंसल मेहता की फिल्म 'स्वागत है' में अभिनय करते दिख सकते हैं। इसके अलावा वह 'सेकंड इनिंग' और 'बधाई दो' जैसी फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं।

    उन्हें अमर कौशिक की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्त्री 2' में भी देखा जा सकता है। वह अनुराग कश्यप की फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो सीक्वल' में दिखने वाले हैं।

    सैलेश कोलानु की फिल्म 'हिट' को लेकर भी वह चर्चा में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    राजकुमार राव
    जाह्नवी कपूर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    बॉलीवुड समाचार

    क्या आप जानते हैं? 'रंग दे बसंती' के लिए सुपरस्टार डेनियल क्रेग ने दिया था ऑडिशन सोहा अली खान
    टोक्यो ओलंपिक: आईनॉक्स ने पदक विजेता खिलाड़ियों को जीवनभर मुफ्त मूवी टिकट देने का ऐलान किया सोशल मीडिया
    विक्की और सारा की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में दिखेंगे सुनील शेट्टी- रिपोर्ट मनोरंजन
    स्वरा भास्कर ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, निभाएंगी ये किरदार मनोरंजन

    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड में संजय दत्त से बड़ा खलनायक नहीं, ये फिल्में हैं सबूत बॉलीवुड समाचार
    आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म का ऐलान, करियर में पहली बार करेंगे डबल रोल सोशल मीडिया
    क्या 'बिग बॉस 15' में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर? सुनील ग्रोवर
    यामी गौतम ने पूरी की फिल्म 'ए थर्सडे' की शूटिंग, शेयर किया वीडियो बॉलीवुड समाचार

    राजकुमार राव

    अक्टूबर में अक्षय, ऋतिक और प्रियंका सहित इन स्टार्स की फिल्में होंगी रिलीज़ अक्षय कुमार
    क्या दुबई बेस्ड बैंकर को डेट कर रही हैं मौनी रॉय? खुद बताई सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव का खुलासा, इस कारण नहीं की करण जौहर की 'दोस्ताना 2' करण जौहर
    राजकुमार ने बताया, अकाउंट में होते थे केवल 18 रुपये, खाने के लिए नहीं थे पैसे बॉलीवुड समाचार

    जाह्नवी कपूर

    मलाइका की बर्थडे पार्टी में जमकर नाचे अर्जुन, दोनों का साथ में डांस करते वीडियो वायरल करण जौहर
    जानें क्या है जाह्नवी कपूर का निक नेम, बहन अंशुला ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    महिला दिवस: रियल लाइफ हस्तियों की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी बॉलीवुड की ये हसीनाएं आलिया भट्ट
    अनन्या पांडे ने जाह्नवी को कहा अपनी सबसे बड़ी कॉम्पिटिटर, स्टारकिड होने के भी बताए फायदे बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025