LOADING...
राजकुमार राव और पत्रलेखा के पालतू कुत्ते का निधन, साझा की अनदेखीं तस्वीरें
राजकुमार राव और पत्रलेखा के पालतू कुत्ते का निधन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@patralekhaa)

राजकुमार राव और पत्रलेखा के पालतू कुत्ते का निधन, साझा की अनदेखीं तस्वीरें

Oct 07, 2024
05:41 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री राजकुमार राव और उनकी पत्नी-अभिनेत्री पत्रलेखा इस वक्त गहरे दुख में हैं। दरअसल, आज यानी 7 अक्टूबर को उनके अजीज पालतू कुत्ते गागा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। राजकुमार और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने पालतू कुत्ते के निधन की खबर प्रशंसकों के साथ साझा की है। दोनों ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

नोट

हम आपसे प्यार करते हैं- राजकुमार 

राजकुमार और पत्रलेखा ने लिखा, 'गागा, हमारी परी, हमारी एंकर, हमारी बच्ची...सबसे खूबसूरत सालों के लिए शुक्रिया। हमारी देखभाल करने के लिए शुक्रिया। मम्मी पापा आपको सबसे ज्यादा याद करेंगे। कृप्या हर जीवन में हमसे मिलें। आप हमेशा हमारे सबसे प्यारे बच्चे रहेंगे। हम आपसे प्यार करते हैं। ओम शांति।' तस्वीरों में राजकुमार-पत्रलेखा अपने पालतू कुत्ते गागा के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें राजकुमार इन दिनों फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को लेकर चर्चा में हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें