NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राजकुमार राव ने 44 करोड़ रुपये में खरीदा जाह्नवी कपूर का अपार्टमेंट
    अगली खबर
    राजकुमार राव ने 44 करोड़ रुपये में खरीदा जाह्नवी कपूर का अपार्टमेंट
    राजकुमार राव ने खरीदा जाह्नवी का अपार्टमेंट (तस्वीर- इंस्टा/@rajkummar_rao)

    राजकुमार राव ने 44 करोड़ रुपये में खरीदा जाह्नवी कपूर का अपार्टमेंट

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 30, 2022
    03:27 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता राजकुमार राव ने पिछले साल के अंत में गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी रचाई थी। दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

    उनकी शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हो पाए थे।

    अब सुनने में आ रहा है कि राजकुमार ने अपना नया आशियाना खरीद लिया है।

    खबरों की मानें तो उन्होंने मुंबई में 44 करोड़ रुपये में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है।

    रिपोर्ट

    3,456 वर्ग फुट में फैला है अपार्टमेंट

    इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, राजकुमार ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित जाह्नवी के अपार्टमेंट को अपने नाम करा लिया है। इसके लिए उन्होंने अभिनेत्री को 44 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

    यह अपार्टमेंट 3,456 वर्ग फुट में फैला है, जिसकी कीमत 1.27 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट है।

    इस अपार्टमेंट में ऐशो-आराम की तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। जुहू जैसे रिहाइशी इलाके में घर खरीदना हर किसी का सपना होता है।

    खरीददारी

    जाह्नवी ने दिसंबर, 2020 में खरीदा था यह अपार्टमेंट

    जाह्नवी ने 39 करोड़ रुपये में यह आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था।

    सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि अभिनेत्री ने दिसंबर, 2020 में यह घर खरीदा था।

    उन्होंने इसे एक बड़ी डील बताया है। विरल की मानें तो इस अपार्टमेंट की बिल्डिंग का निर्माण जाने-माने फिल्ममेकर आनंद पंड़ित द्वारा किया गया है। इसे लोटस आर्या के नाम से जाना जाता है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हाल में मुंबई में कई कलाकारों ने नया घर लिया है। कुछ सप्ताह पहले ही रणवीर सिंह ने 119 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा था। हाल में मायानगरी में अक्षय कुमार ने भी अपना नया आशियाना खरीदा था।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में अपना दमखम दिखाएंगे राजकुमार

    राजकुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल में 'हिट' में नजर आए हैं। हालांकि, यह फिल्म नहीं चल पाई और वह कोई छाप नहीं छोड़ पाए।

    निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म 'स्वागत है' राजकुमार के खाते से जुड़ी है। वह 'सेकंड इनिंग' में भी नजर आएंगे। फिल्म 'स्त्री 2' में वह अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे।

    अनुराग कश्यप की 'लाइफ इन अ मेट्रो' के सीक्वल' में राजकुमार एक खास भूमिका निभाएंगे।

    आगामी फिल्में

    जाह्नवी की आने वाली फिल्में

    जाह्नवी की 'गुड लक जेरी' शुक्रवार को ही डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ सेन गुप्ता ने किया है, वहीं इसके प्रोड्यूसर आनंद एल रॉय हैं।

    इस फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ की गई है।

    जाह्नवी साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ 'जन गण मन' में दिखेंगी। वह 'तख्त', 'दोस्ताना 2' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगी।

    शशांक खैतान के निर्देशन में बन रही 'रणभूमि' में भी वह नजर आएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव
    जाह्नवी कपूर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    मुंबई

    देश में फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, दो हफ्ते में 12वीं बार इजाफा दिल्ली
    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा, 15 दिनों में 13वीं बार बढ़े दाम दिल्ली
    ED ने संजय राउत और सत्येंद्र जैन के परिवार की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की दिल्ली
    15 दिन में 9.20 रुपये बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, क्या और भी बढ़ेगी कीमतें? दिल्ली

    बॉलीवुड समाचार

    अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की 'गुडबाय' इस दिन हो रही रिलीज अमिताभ बच्चन
    'शमशेरा' की ओपनिंग फीकी, रणबीर की पिछली पांच फिल्मों ने ओपनिंग वीकेंड में कैसी की कमाई? रणबीर कपूर
    क्या संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में नजर आएंगे फरदीन खान? संजय लीला भंसाली
    नशे की लत और इसके कारोबार पर बनी बॉलीवुड की पांच फिल्में सैफ अली खान

    राजकुमार राव

    नेटफ्लिक्स की 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' के लिए राजकुमार ने ली 15 करोड़ रुपये फीस- रिपोर्ट नेटफ्लिक्स
    जैकी भगनानी के प्रोडक्शन की रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड समाचार
    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत 'स्त्री 2' की शूटिंग अगले साल होगी शुरू बॉलीवुड समाचार
    शरण शर्मा की अगली फिल्म में कार्तिक को रिप्लेस करेंगे राजकुमार, जाह्नवी भी आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार

    जाह्नवी कपूर

    जाह्नवी कपूर की 'गुड लक जेरी' का ऐलान, फर्स्ट लुक हुआ वायरल बॉलीवुड समाचार
    किसानों ने रुकवाई जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग, सेट पर करने लगे ये मांग बॉलीवुड समाचार
    खुशी कपूर भी करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू, बोनी कपूर ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    पंजाब: किसानों ने फिर रुकवाई जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग, नारेबाजी कर किया विरोध बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025