Page Loader
राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा संग किए महाकाल मंदिर के दर्शन, वीडियो वायरल 
राजकुमार ने पत्नी पत्रलेखा संग किए महाकाल मंदिर के दर्शन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@patralekhaaa)

राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा संग किए महाकाल मंदिर के दर्शन, वीडियो वायरल 

Dec 14, 2023
05:48 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने गुरुवार (14 दिसंबर) को अपनी पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान वह भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए। राजकुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह महाकाल मंदिर में पत्नी पत्रलेखा के साथ पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो राजकुमार और पत्रलेखा पारंपरिक अवतार में दिखाई दिए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

आगामी फिल्में

राजकुमार की झोली में ढेर सारी फिल्में 

राजकुमार को आखिरी बार भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म 'भीड़' में देखा गया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। आने वाले दिनों में राजकुमार जाने-माने उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक 'श्री' में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 10 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। इसके अलावा वह 'मिस्टर और मिसेज माही' का हिस्सा हैं। इसमें उनकी जोड़ी जाह्नवी कपूर के साथ बनी है।