NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'तारक मेहता....' के टप्पू और बबीता कर रहे एक-दूसरे को डेट- रिपोर्ट
    अगली खबर
    'तारक मेहता....' के टप्पू और बबीता कर रहे एक-दूसरे को डेट- रिपोर्ट
    अपने से नौ साल छोटे टप्पू को डेट कर रहीं मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी

    'तारक मेहता....' के टप्पू और बबीता कर रहे एक-दूसरे को डेट- रिपोर्ट

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 09, 2021
    01:22 pm

    क्या है खबर?

    धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।

    धारावाहिक में काम कर रहे राज अनदकट उर्फ टप्पू अक्सर मुनमुन (बबीता) की तस्वीरों पर प्यारभरे कमेंट करते रहते हैं और अब खबर आ रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है।

    रिपोर्ट

    परिवारवालों को भी है मुनमुन-राज के रिश्ते की खबर

    ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राज और मुनमुन एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। वह पिछले काफी समय से साथ हैं।

    'तारक मेहता..' के सेट पर सबको इस बात की खबर है कि दोनों के बीच क्या चल रहा है। दोनों के परिवारवाले तक उनके रिश्ते से वाकिफ हैं।

    उनकी यह लव स्टोरी काफी पुरानी है। दोनों अपने इस रिश्ते का बहुत सम्मान करते हैं। सेट पर कोई भी मुनमुन-राज को उनके रिश्ते को लेकर चिढ़ाता नहीं है।

    जानकारी

    सेट पर एक-दूसरे के साथ खूब वक्त बिताते हैं मुनमुन और राज

    मुनमुन और राज ने फिलहाल अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन सेट पर दोनों एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताते हैं।

    दोनों की उम्र में नौ साल का फासला है। राज 24 साल के हैं और मुनमुन 33 साल की हैं।

    सोशल मीडिया पर प्रशंसक मुनमुन की तस्वीरों पर राज के कमेंट देख अक्सर यह पूछा करते थे कि दोनों के बीच चल क्या रहा है? अब यह साफ है कि उनका रिश्ता दोस्ती से बढ़कर है।

    शुरुआत

    'तारक मेहता..' से कब जुड़े थे दोनों कलाकार?

    मुनमुन 2008 से 'तारक मेहता..' का हिस्सा हैं, वहीं राज ने 2017 में शो में एंट्री की थी। उन्होंने इसमें अभिनेता भव्या गांधी की जगह ली थी।

    राज पिछले दिनों जब बुखार और सर्दी जुकाम के चलते शूटिंग में हिस्सा लेने में असमर्थ थे तो उस दिन शूटिंग ही रद्द कर दी गई थी।

    बता दें कि 'तारक मेहता..' में मुनमुन ने बबीता जी और राज ने टप्पू के किरदार में खूब लोकप्रियता हासिल की है।

    लोकप्रियता

    दर्शकों के बीच लोकप्रिय है 'तारक मेहता..'

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सोनी सब चैनल पर प्रसारित होने वाला एक लोकप्रिय शो रहा है। इसका पहला एपिसोड 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित हुआ था।

    2008 से अभी तक करीब 13 सालों तक यह शो दर्शकों को गुदगुदाता आ रहा है। दिलचस्प है कि इस शो के हर एक किरदार ने लोगों को प्रभावित किया है।

    यह शो एक फैमिली कॉमेडी पर आधारित है। IMDb की वेबसाइट पर शो को दस में से 8.2 रेटिंग दी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    टीवी जगत की खबरें
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    मुनमुन दत्ता

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    मनोरंजन

    मॉडलिंग से एक्टिंग तक, ऐसा रहा सिद्धार्थ शुक्ला का सफर वरुण धवन
    क्या मोहसिन के साथ शिवांगी भी कहेंगी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा? टीवी जगत की खबरें
    शिक्षक दिवस विशेष: अपने गुरु बिरजू महाराज की ताल पर थिरक कर 'कथक क्वीन' बनीं माधुरी टीचर्स डे
    कोर्ट में पेश हुए हनी सिंह, पत्नी ने लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप हनी सिंह

    टीवी जगत की खबरें

    LG लाई 48 इंच का मुड़ने वाला OLED डिस्प्ले, बिना स्पीकर के आएगी आवाज टेक्नोलॉजी
    इंसानी दिमाग जैसे प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला टीवी, सोनी ने किया लॉन्च सोनी
    वेब सीरीज 'हे प्रभु' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी टीवी अभिनेत्री सोन्या अयोध्या मनोरंजन
    फिल्म 'गुडबाय' से बॉलीवुड में दस्तक देंगे अभिनेता शिविन नारंग, अमिताभ के साथ मिला मौका बॉलीवुड समाचार

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नहीं दिखेंगी दयाबेन बनीं दिशा वकानी, छोड़ दिया शो बॉलीवुड समाचार
    हे मां माताजी! दिशा वकानी के बाद अब इस अभिनेत्री ने 'तारक मेहता' को कहा बाय बॉलीवुड समाचार
    तो क्या 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापस लौट आएंगी दयाबेन बनीं दिशा वकानी? बॉलीवुड समाचार
    इंतजार खत्म! 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जल्द होगी दयाबेन की वापसी बॉलीवुड समाचार

    मुनमुन दत्ता

    मुनमुन दत्ता के बाद अभिनेत्री युविका चौधरी की ग‍िरफ्तारी की मांग उठी, जानिए वजह मुंबई
    मुनमुन दत्ता ने नहीं छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', फिर से शुरू की शूटिंग मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025