
अनुपम खेर ने अमीन सयानी को दी श्रद्धांजलि, वीडियो साझा कर लिखा भावुक नोट
क्या है खबर?
दिग्गज रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। दिल का दौरा पड़ने की वजह से 91 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
अमीन के निधन की पुष्टि उनके बेटे राजिल सयानी ने की है।
अमीन सयानी के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
अब दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अमीन के निधन पर शौक जताया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
भाइयों और बहनों! आज मेरे बचपन की एक संगीतमय लड़ी टूट गई! जब हम छोटे थे पूरा परिवार #AmeenSayani जी की आवाज़ सुनने के लिए उतना ही आतुर होता था जितना गायकों की।कभी कभी तो सिंगर्स से भी ज़्यादा! #BinacaGeetMala हमारे लिए एक therapy का काम करता था।धन्यवाद अमीन सयानी साहब! आपकी आवाज़… pic.twitter.com/xqe3DJsx3f
— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 21, 2024
अमीन
शोक में डूबी इंडस्ट्री
निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अमीन संग अपनी एक अनदेखी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
उन्होंने लिखा, 'बिनाका गीतमाला की प्रसिद्ध आवाज, अमीन सयानी सर को हमेशा याद रखा जाएगा।'
गायिका ऊषा उत्थुप ने अमीन के निधन पर गहरा दुख जताया है।
उन्होंने लिखा, 'अरे नहीं, यह सुनकर बहुत खेद और दुख हुआ। संकलन का एक पूरा युग समाप्त हो गया है। वह एक अग्रणी राजा थे।'