NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रेडियो जगत के दिग्गज अमीन सयानी नहीं रहे, 91 की उम्र में ली अंतिम सांस
    अगली खबर
    रेडियो जगत के दिग्गज अमीन सयानी नहीं रहे, 91 की उम्र में ली अंतिम सांस
    रेडियो की आवाज अमीन सयानी का निधन

    रेडियो जगत के दिग्गज अमीन सयानी नहीं रहे, 91 की उम्र में ली अंतिम सांस

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 21, 2024
    10:38 am

    क्या है खबर?

    दुनियाभर के लोगों के बीच अपनी आवाज का जादू चला चुके और दिग्गज रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 91 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

    उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे राजिल सयानी ने कर दी है, जो अपने पिता की मौत से गहरे सदमे में हैं।

    उधर सोशल मीडिया पर भी अमीन के प्रशंसक इस खबर से बेहद आहत हैं। उनके चाहनेवाले उनकी खनकती आवाज को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    दुखद

    आनन-फानन में पहुंचाया गया अस्पताल

    इंडिया टुडे को राजिल ने बताया, "पापा को बीते दिन हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही HN रिलायंस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की। हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।"

    अमीन का अंतिम संस्कार 22 फरवरी को होगा, क्योंकि 21 फरवरी को उनके कुछ रिश्तेदार उनके अंतिम दर्शन के लिए मुंबई आने वाले हैं।

    अमीन के अंतिम दर्शन को लेकर जल्द ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

    अफवाह

    2020 में फैली थी अमीन के निधन की अफवाह

    बता दें कि 2020 में उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर फैली थी, जिसके बाद उनके बेटे ने जानकारी दी थी कि उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं।

    रेडियो उद्घोषक अमीन को उनके मशहूर रेडियो कार्यक्रम 'गीतमाला' के प्रस्तोता के तौर पर हम सभी जानते हैं। ऐसे में उनके निधन की खबर रेडियो श्रोताओं के लिए किसी आघात से कम नहीं है, वहीं निश्चित रूप से यह पूरी रेडियो इंडस्ट्री के लिए अपूर्णीय क्षति है।

    लोकप्रियता

    रेडियो की दुनिया में अमीन ने कमाया खूब नाम

    अमीन का जन्म 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने रेडियो की दुनिया में बड़ा नाम कमाया। वह अपनी फनकार आवाज के जादू से लोगों के दिल में घर कर लेते थे।

    अमीन ने रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से की थी।

    उन्होंने भारत में ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई।

    अमीन के नाम पर 54,000 से ज्यादा रेडियो कार्यक्रम प्रोड्यूस/वॉयसओवर करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

    जानकारी

    अमिताभ बच्चन को अमीन ने ही किया था रिजेक्ट 

    40-45 साल पहले शहंशाह अमिताभ बच्चन मुंबई के रेडियो स्टूडियो में ऑडिशन देने पहुंचे थे, बिना अपॉइंटमेंट लिए बिग बी, अमीन से मिलने चले आए थे, जिस वजह से अमीन ने उनसे मिलने से मना कर दिया था और बिना आवाज सुने ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।

    करीब 19,000 जिंगल्स के लिए आवाज देने‌ के लिए अमीन का नाम लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

    अमीन पिछले काफी वक्त से स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से गुजर रहे थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अमीन का रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत में बहनों और भाइयों कहना और तमाम किस्से सुनाना लोगों को रेडियो से बांधे रखता था। अमीन बॉलीवुड की कई फिल्मों 'भूत बंगला', 'तीन देवियां', 'बॉक्सर' और 'कत्ल' में भी रेडियो अनाउंसर के तौर पर भी दिख चुके थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    बॉलीवुड समाचार

    मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी को जेल की सजा, भरने होंगे 2 करोड़ रुपये  मनोरंजन
    विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' टीवी पर आने को तैयार, रिलीज तारीख जारी विक्की कौशल
    रणवीर सिंह 'शक्तिमान' बन मुकेश खन्ना को देंगे टक्कर? जानिए सच्चाई रणवीर सिंह
    बॉक्स ऑफिस: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने पार किया 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा शाहिद कपूर

    सेलिब्रिटी की मौत

    प्रकाश झा के पिता तेजनाथ झा का निधन, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस प्रकाश झा
    'लगान' समेत कई फिल्मों के सेट बनाने वाले नितिन देसाई मृत मिले, आत्महत्या की आशंका   दक्षिण भारतीय सिनेमा
    नितिन देसाई थे 252 करोड़ रुपये के कर्ज में, दिवालिया घोषित होने वाली थी कंपनी बॉलीवुड समाचार
    नितिन देसाई की आत्महत्या की पुष्टि; मौत से पहले की ऑडियो रिकॉर्डिंग, बताई अंतिम इच्छा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025