'महाकाली' का टीजर: 'शुक्राचार्य' बने अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार, देखकर डर पैदा होगा
क्या है खबर?
प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'महाकाली' का टीजर जारी कर दिया है। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें अक्षय खन्ना पहली बार दैत्य गुरु 'शुक्राचार्य' का किरदार निभा रहे हैं। पूजा कोल्लुरु द्वारा निर्देशित और रिवाज रमेश दुग्गल द्वारा निर्मित फिल्म का टीजर 'शुक्राचार्य' के रूप में अक्षय को दिखाता है, जिन्हें पहली नजर में पहचानना मुश्किल है। एक बार फिर अक्षय अपने दमदार लुक के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने आ गए हैं।
रिलीज
2027 में रिलीज के लिए तैयार है 'महाकाली'
'महाकाली' भारत की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म है, जो मां काली की दिव्य शक्तियों पर आधारित है। इसमें मुख्य किरदार अभिनेत्री भूमि शेट्टी निभा रही हैं। रोहित सराफ भी इसका हिस्सा हैं।
टीजर को 'शुक्राचार्य' के एंगल से पेश किया गया है, जो भगवान नारायण को दुश्मन मानते हैं और देवताओं से बदला देने के लिए राक्षस रक्तबीज को तबाही मचाने का आदेश देते हैं।
फिल्म 8 जनवरी, 2027 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ा भाषाओं में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
MAHAKALI: Shukracharya's War Cry
— Prasanth Varma (@PrasanthVarma) August 24, 2026
THE END BEGINS: 08-01-2027https://t.co/hBYdd2ZqG9#AkshayeKhanna #SriyaReddy pic.twitter.com/fMjItky4OF