शुक्राचार्य बनकर इस दिन आएंगे अक्षय खन्ना, 'महाकाली' में पहली बार दिखेगा ऐसा अवतार
क्या है खबर?
प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की अगली फिल्म 'महाकाली' लंबे वक्त से चर्चा में है। 'हनु-मान' (2024) की सफलता के बाद, यह इस यूनिवर्स की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म है, जिसमें अक्षय खन्ना असुरों के गुरु 'शुक्राचार्य' के रूप में दमदार और नेगेटिव अवतार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन पूजा कोल्लुरु कर रही हैं, जबकि रिवाज रमेश दुग्गल निर्माता हैं। ताजा अपडेट है कि निर्माता 'महाकाली' की पहली झलक को दर्शकों के सामने लाने जा रहे हैं।
योजना
कब आएगी 'महाकाली' की पहली झलक?
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया है कि 'महाकाली' की पहली झलक 24 अगस्त, 2026 को आधिकारिक तौर पर रिलीज की जाएगी।
यह पहली दफा होगा जब अक्षय को इसमें बिल्कुल अलग तरह के किरदार में देखा जाएगा।
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत का किरदार निभाकर वाहवाही बटोरने वाले अक्षय अब असुर गुरु शुक्राचार्य बनकर पर्दे पर तहलका मचाते हुए दिखाई देंगे।
पिछले साल फिल्म से उनकी पहली तस्वीर आई थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
FROM THE UNIVERSE OF 'HANU-MAN': AKSHAYE KHANNA IN PRASANTH VARMA'S 'MAHAKALI' – FIRST GLIMPSE ON 24 AUG 2026... After his fantastic act in #Dhurandhar, #AkshayeKhanna will next be seen in #Mahakali, the next chapter in the Prasanth Varma Cinematic Universe [#PVCU].
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 19, 2026
The… pic.twitter.com/ubSjnEhCxH
कलाकार
'महाकाली' में ये सितारे आएंगे नजर
'महाकाली' एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे तेलुगु के साथ-साथ हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। इसे RKD स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित किया जा रहा है।
दर्शक भी जानने के लिए उत्साहित हैं कि 'हनु-मान' के बाद, PVCU अपने सिनेमाई यूनिवर्स में आगे क्या लेकर आएगा।
फिल्म में मुख्य किरादार भूमि शेट्टी निभा रही हैं, जिनकी 'महाकाली' के रूप में पहली झलक जारी हो चुकी है।
रोहित सराफ भी इस परियोजना का अहम हिस्सा हैं।