NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, कियानू रिव्स की 'मैट्रिक्स 4' का बनीं हिस्सा!
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, कियानू रिव्स की 'मैट्रिक्स 4' का बनीं हिस्सा!

    प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, कियानू रिव्स की 'मैट्रिक्स 4' का बनीं हिस्सा!

    लेखन भावना साहनी
    Jul 07, 2020
    08:30 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में देने वाली प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। अब खबर आई है कि प्रियंका के हाथ हॉलीवुड का एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।

    दरअसल, कहा जा रहा है कि उन्हें जल्द ही हॉलीवुड स्टार कियानू रिव्स की सुपरहिट साइंस फिक्शन फिल्म 'मैट्रिक्स' सीरीज की चौथी फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में देखा जाएगा।

    रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी।

    महामारी

    कोरोना वायरस के कारण रोक दी गई थी शूटिंग

    बता दें कि दुनियाभर में फैली महामारी कोरोना वायरस की वजह से मार्च में इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। जिसे अब एक बार फिर से बर्लिन में शुरु किया गया है।

    सैन फ्रैन्सिसकों में किए जा रहे फिल्म के प्रोडक्शन के काम को लॉकडाउन से पहले ही खत्म कर लिया गया था।

    रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में जबरदस्त एक्स सीन्स के लिए सितारों को कई हफ्तों तक ट्रेनिंग दी गई है।

    जानकारी

    इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    फिल्म में प्रियंका और कियानू के अलावा कैरी-ऐन मोस, यह्या अब्दुल मतीन-II और नील प्रैट्रिक हैरिस जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के लिए दर्शकों को अभी लंबा इंतजार करना होगा। यह 1 अप्रैल, 2022 में रिलीज होगी।

    सराहना

    बेहद पसंद की जाती है 'मैट्रिक्स' सीरीज

    'मैट्रिक्स' का पहला भाग 1999 में रिलीज हुआ था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसे न सिर्फ अमेरिका में, बल्कि पूरी दुनिया में बेहद पसंद किया गया था।

    फिल्म में दिखाए जबरदस्त एक्शन सीन्स और कियानू के रोबोट रोल ने हर किसी को हैरान कर दिया था।

    इसकी सफलता को देखते हुए मेकर्स अब तक इस सीरीज के तीन भाग बना चुके हैं। अब प्रियंका चोपड़ा के साथ इसका चौथा भाग तैयार किया जा रहा है।

    वर्क फ्रंट

    इस फिल्म में भी दिखेंगी प्रियंका

    प्रियंका के फिल्मी करियर की बात करें तो पिछली बार उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। इस फिल्म में वह फरहान अख्तर के साथ रोमांस करती हुई नजर आई थी। फिल्म में उनके अलावा जायरा वसीम भी अहम भूमिका में दिखी थी।

    रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि इन दिनों वह अपने एक और बॉलीवुड प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं जिसमें उन्हें राजकुमार राव के साथ देखा जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    हॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड की आने वाली वो फिल्में जो हॉलीवुड की होंगी रीमेक बॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड फिल्म 'कॉल सेंटर' में दिखेंगे सुनील शेट्टी, सच्ची घटना पर आधारित होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    स्टडी के मुताबिक यह सुपरमॉडल है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला मनोरंजन
    हॉलीवुड गायिका लेडी गागा ने ट्वीट किया संस्कृत का श्लोक, यूज़र्स बोले- जय श्री राम मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    सुशांत के परिवार ने पहली बार जारी किया बयान, बताया- अभिनेता के नाम पर बनाएंगे फाउंडेशन मनोरंजन
    बेटी आराध्या के कारण अभिषेक बच्चन नहीं करते इंटीमेट सीन, कई फिल्मों से धोना पड़ा हाथ मनोरंजन
    #WebSeriesReview: निराश करती है स्वरा भास्कर की 'रसभरी', देखने से पहले पढ़ें रिव्यू अमेजॉन प्राइम
    रंगभेद की शिकार हो चुकी हैं अभिनेत्री शांतिप्रिया, बोलीं- अक्षय कुमार ने भी उड़ाया था मजाक अक्षय कुमार

    मनोरंजन

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी आलिया के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कानून नोटिस भेज दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 14: कोरोना टेस्ट के बाद प्रतिभागियों को मिलेगी एंट्री, जानिए क्या होगा खास टीवी शो
    'कसौटी जिंदगी की' में इन्होंने ली करण सिंह ग्रोवर की जगह, देखिए नए 'मिस्टर बजाज' टीवी शो
    तीन महीनों बाद शुरु हुई टीवी सीरियल्स की शूटिंग, इस तरह रखा गया सुरक्षा का ध्यान टीवी शो

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका पर रंगोली का निशाना, देश में पर्यावरण पर हो रहा काम उस पर भी बोलिए हॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 13: कोई है सिंगर तो कोई है न्यूज एंकर, जानें कंटेस्टेंट की फुल लिस्ट बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका ने पूछा- दो करोड़ रुपये या छह हॉट लड़कियां? जानें कपिल शर्मा का जवाब बॉलीवुड समाचार
    अक्टूबर में अक्षय, ऋतिक और प्रियंका सहित इन स्टार्स की फिल्में होंगी रिलीज़ अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025