NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा देश और दुनियाभर में अपनी पहचान बनाकर खुश, बोलीं- मुझे अपना काम पसंद
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा देश और दुनियाभर में अपनी पहचान बनाकर खुश, बोलीं- मुझे अपना काम पसंद
    प्रियंका चोपड़ा ने 'टाइगर' में क्यों दी अपनी आवाज?

    प्रियंका चोपड़ा देश और दुनियाभर में अपनी पहचान बनाकर खुश, बोलीं- मुझे अपना काम पसंद

    लेखन पलक
    Apr 20, 2024
    05:00 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने जिस तरह से बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड में नाम कमाया है, वह काबिल-ए-तारीफ है।

    अभिनेत्री पिछले कई सालों से बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में अपने अभिनय कौशल का दमखम दिखा रही हैं।

    पिछले दिनों फिल्म 'लव अगेन' में नजर आईं प्रियंका इस समय अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री 'टाइगर' के प्रचार में व्यस्त हैं।

    इस दौरान हाल में उन्होंने हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री का हिस्सा होने पर खुलकर बात की।

    खुश

    हॉलीवुड और बॉलीवुड में काम करके खुश हैं प्रियंका

    PTI के साथ बातचीत में प्रियंका ने हॉलीवुड-बॉलीवुड में काम करने के बारे में कहा कि वह दोनों का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं।

    वह बोलीं, "मुझे यह सब करते हुए काफी समय हो गया है। लगभग 12 वर्षों से मैं इन दोनों फिल्म उद्योगों से जुड़ी हुई हूं। किसी भी भाषा में काम करने में सक्षम होना और दुनिया की 2 सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काम करना मेरे लिए बहुत रोमांचक है। मुझे अपना काम पसंद है।"

    उत्साहित

    'टाइगर' में क्यों दी प्रियंका ने अपनी आवाज?

    प्रियंका ने 'टाइगर' के बारे में भी बात की और बताया कि आखिर उन्होंने इस डॉक्यूमेंट्री में अपनी आवाज क्यों दी।

    उन्होंने कहा, "यह डिज्नीनेचर का प्रोजेक्ट था और वे भारत में रहने वाली एक बाघिन और उसकी यात्रा पर कुछ बना रहे थे। मुझे फिल्मों में अपनी आवाज देना बहुत पसंद है और इसमें मुझे मजा भी आता है। मैंने हमेशा इसका आनंद लिया है तो यह मेरे लिए प्रोत्साहित करने वाला था।"

    वास्तविक कहानियों

    वास्तविक कहानियां प्रियंका को करती हैं प्रेरित

    वास्तविक कहानियों के प्रति अपने झुकाव के बारे में बोलते हुए प्रियंका ने कहा, "मुझे वास्तविक कहानियों करने में मजा आता है। मैं उन लोगों से बहुत आकर्षित होती हूं, जो हमारे आस-पास रोज रहते हैं। 'वुमन ऑफ माई बिलियन', 'टाइगर' और 'बॉर्न हंग्री' से एक विषय जुड़ा है, जो इन्हें खास बनाता है। मुझे डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण में बहुत मजा आता है।"

    प्रियंका को उम्मीद है कि उनकी यह डॉक्यूमेंट्री दर्शकों को भी खूब लुभाएगी।

    जानकारी

    इन डॉक्यूमेंट्री से भी जुड़ीं प्रियंका

    'टाइगर' के अलावा, प्रियंका ऑस्कर-नामांकित डॉक्यूमेंट्री 'टू किल ए टाइगर' से भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में घोषणा की है कि वह अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत 'वुेेेेेेमन ऑफ माई बिलियन' और 'बॉर्न हंग्री' डॉक्यूमेंट्री का निर्माण कर रही हैं।

    रिलीज

    22 अप्रैल को दस्तक देगी 'टाइगर'

    डॉक्यूमेंट्री 'टाइगर' की कहानी अंबर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक युवा बाघिन है। वह भारत के प्रसिद्ध जंगलों में अपने शावकों को पाल रही है। यह 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के मौके पर डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

    बता दें, प्रियंका इससे पहले 'फ्रोजन 2', 'द जंगल बुक' और 'प्लेन्स' के लिए अपनी आवाज दे चुकी हैं। उनके अनुसार वह हमेशा से प्रकृतिक डॉक्यूमेंट्री की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज; 200 लोग थे सवार, 19 घायल न्यूयॉर्क
    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025

    प्रियंका चोपड़ा

    निर्देशक अनिल शर्मा का खुलासा, बोले- बॉलीवुड छोड़ घर वापसी की तैयारी में थीं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका को पसंद नहीं आई फरहान की 'जी ले जरा' की स्क्रिप्ट, डिब्बा बंद हुई फिल्म फरहान अख़्तर
    इन फिल्मी हस्तियों ने बेचीं अपनी शादी की झलकियां, OTT पर शो भी बना सेलिब्रिटी की शादी
    'बिग बॉस 17' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा? फिल्मों में कर चुकीं काम बिग बॉस

    हॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: कैसे तैयार हुई थी गोल्डन ग्लोब जीतने वाली 'बार्बी' की गुलाबी दुनिया? #NewsBytesExplainer
    गोल्डन ग्लोब 2024: क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' ने जीते 5 पुरस्कार, जानिए OTT पर कहां देखें  अमेजन प्राइम वीडियो
    गोल्डन ग्लोब 2024: 'बार्बी' बन रेड कार्पेट पर पहुंचीं मार्गोट रोबी, इनका भी रहा जलवा गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    जस्टिन ट्रायट की 'एनाटॉमी ऑफ ए फॉल' भारत में होगी रिलीज, सामने आई तारीख हॉलीवुड फिल्में

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान के घर हमला करने वालों का CCTV फुटेज सामने आया, जांच जारी सलमान खान
    क्या सचमुच राजकुमार राव ने करवाई है चेहरे की सर्जरी? नई तस्वीर से मिला तूल राजकुमार राव
    ऋचा चड्ढा मां बनने को उत्साहित,  दिल खोलकर की पति अली फजल की तारीफ  अली फजल
    सैफ अली खान-करीना कपूर ही नहीं, इन सितारों ने भी की कोर्ट मैरिज सैफ अली खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025