Page Loader
प्रियंका चोपड़ा कैसे रखती हैं अपनी बेटी का ख्याल? बताया किस बात का होता है मलाल
मालती की नजरों में क्या काम करती हैं प्रियंका चोपड़ा?

प्रियंका चोपड़ा कैसे रखती हैं अपनी बेटी का ख्याल? बताया किस बात का होता है मलाल

लेखन पलक
May 03, 2024
02:42 pm

क्या है खबर?

प्रियंका चोपड़ा सिनेमा की वो अभिनेत्री हैं, जिन्होंने ना केवल बॉलीवुड, बल्कि विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। प्रियंका एक अद्भुत अभिनेत्री होने के अलावा एक आदर्श मां भी हैं। अपने काम में व्यस्त रहने वाली अभिनेत्री मौका मिलते ही बेटी मालती मैरी के साथ समय बिताती हैं। हालांकि, उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें बेटी को छोड़कर काम पर जाने का दुख होता है। आइए जानते हैं क्या कुछ बोलीं अभिनेत्री।

परवरिश

मालती की परवरिश के लिए काम के बीच कैसे संतुलन बनाती हैं प्रियंका?

क्विंट नियॉन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका से पूछा गया कि एक मां होते हुए वह अपने काम के साथ कैसे संतुलन बनाती हैं? उन्होंने बताया कि उनकी मां भी काम करती थीं। उनकी परवरिश भी एक कामकाजी मां ने की है।अपने माता-पिता से मैंने बहुत कुछ सीखा है। प्रियंका ने यह भी कहा कि महिलाओं को इस बात का श्रेय कभी नहीो मिलता है कि वे कितना काम करती हैं।

दोषी

खुद को दोषी मानती हैं प्रियंका

एक बच्चे की परवरिश के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने मजाक करते हुए कहा कि इसके लिए एक गांव की जरूरत होती है, जिसमें एक हर किसी के पास एक ऐसा साथी होना जरूरी है, जो बच्चे को पालने में मदद कर पाए। इसके बाद अभिनेत्री ने यह स्वीकार किया कि मालती के आसपास इतने सारे लोग होने के बावजूद वह खुद को दोषी महसूस करती हैं, जब उन्हें उसे छोड़कर शूटिंग पर जाना पड़ता है।

काम

मालती को लगता है दिखावा करती हैं प्रियंका

प्रियंका ने बताया कि उनकी मां उन्हें अस्पताल ले जाती थीं। उनका मानना है कि इससे वास्तव में उन्हें ऐसा माहौल बनाने में मदद मिली है, जहां माता-पिता अपने बच्चे की परवरिश अपने जीवन के साथ कर सकते हैं। वह बोलीं, "यह एक ऐसी चीज है, जिसने मुझे यह समझने में मदद की कि जब मैं स्कूल जाती थी तो मेरी मां और पापा क्या कर रहे थे। मेरी बेटी सोचती है कि मैं दिखावा करने का काम करती हूं।"

फिल्में

इन फिल्मों के लिए चर्चा में प्रियंका

प्रियंका की आगामी फिल्मों के बारे में बात करें तो अभिनेत्री को अगली बार हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' में अभिनय करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना नजर आएंगे। इसके अलावा ने हाल ही में अपनी नई हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने अभिनेता कार्ल अर्बन संग हाथ मिलाया है। अभिनेत्री की कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' भी अटकी हुई है।