प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं अयोध्या, बेटी मालती और पति निक जोनास संग किए रामलला के दर्शन
क्या है खबर?
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का परचम लहराने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेटी मालती मैरी जोनस के साथ मुंबई पहुंची थीं।
प्रियंका और मालती के बाद अभिनेत्री के पति और गायक निक जोनास भी भारत आए हैं।
20 मार्च (बुधवार) को प्रियंका अपने पति निक और बेटी मालती के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए।
वीडियो
सामने आईं तस्वीरें
भगवान राम के दर्शन करते हुए प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
इससे पहले प्रियंका को अपने परिवार के साथ अयोध्या के हवाई अड्डे पर देखा गया था। इस दौरान प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी मौजूद रहीं।
इस दौरान हवाई अड्डे पर पर लोगों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए। प्रियंका पारंपरिक परिधान पहने रामलला के दर्शन करने पहुंची हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीरें
Actor Priyanka Chopra Jonas, husband and singer Nick Jonas and their daughter Maltie Marie Jonas offered prayers at Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya, Uttar Pradesh.
— ANI (@ANI) March 20, 2024
(Source: Temple priest Pradeep Das) pic.twitter.com/WdWmcrXkwg