NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा BBC की '100 प्रतिभाशाली महिलाओं' की सूची में शामिल, बॉलीवुड को लेकर किया खुलासा
    मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा BBC की '100 प्रतिभाशाली महिलाओं' की सूची में शामिल, बॉलीवुड को लेकर किया खुलासा

    प्रियंका चोपड़ा BBC की '100 प्रतिभाशाली महिलाओं' की सूची में शामिल, बॉलीवुड को लेकर किया खुलासा
    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 07, 2022, 05:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रियंका चोपड़ा BBC की '100 प्रतिभाशाली महिलाओं' की सूची में शामिल, बॉलीवुड को लेकर किया खुलासा
    प्रियंका चोपड़ा ने किया अपने शुरुआती दिनों को याद (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

    बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस का नाम BBC की '100 प्रतिभाशाली महिलाओं' की 2022 की सूची में शामिल किया गया। अभिनेत्री ने इस दौरान अपने 22 साल के फिल्मी करियर के बारे में बात की। उन्होंने BBC को दिए साक्षात्कार में इस बात का खुलासा किया कि यह पहली बार है जब उन्हें फिल्म के हीरो के जितना भुगतान किया गया है। अभिनेत्री ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि बॉलीवुड में ऐसा नहीं होता।

    क्या है 'BBC 100' महिलाओं की सूची?

    इस सूची में उन 100 महिलाओं का नाम शामिल किया गया है, जिन्होंने इस साल सामाजिक क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाई। इसमें प्रियंका के अलावा भारत की वैमानिकी इंजीनियर सिरिशा बांदला, बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका गीतांजलि श्री और सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहा जावाले शामिल हैं।

    बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव पर बोलीं प्रियंका

    प्रियंका कहती हैं, "बॉलीवुड में फीमेल एक्टर्स को हमेशा अपने मेल को-एक्टर्स के वेतन का लगभग 10 फीसदी भुगतान किया जाता है। मुझे यकीन है कि अगर मैं आज भी बॉलीवुड में काम कर रही होती तो मुझे आज भी इस तरह के भेदभाव से गुजरना पड़ रहा होता।" प्रियंका ने आगे कहा, "मैं सेट पर घंटों-घंटों इंतजार करती रहती थी। वहीं, मेरे मेल को-स्टार्स अपने समय से आते थे, शूट करते थे और चले जाते थे।"

    प्रियंका ने बांधे हॉलीवुड की तारीफों के पुल

    प्रियंका ने इस दौरान हॉलीवुड की काफी तारीफ की। उन्होंने बताया कि उन्हें उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट 'सिटाडेल' के लिए अपने मेल को-स्टार रिचर्ड मैडेन के जितना ही भुगतान किया जा रहा है। बता दें कि रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित 'सिटाडेल' जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह एक साइंस-फिक्शन ड्रामा सीरीज है, जिसका निर्देशन पैट्रिक मॉर्गन द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा प्रियंका, सैम ह्यूगन के साथ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट 'लव अगेन' में भी नजर आएंगी।

    बॉलीवुड की इस फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री

    प्रियंका के अपकमिंग हिंदी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। बता दें कि 'दिल चाहता है' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तरह ही यह फिल्म भी दोस्ती पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म साल 2023 की गर्मियों में रिलीज हो सकती है।

    ऐसा रहा प्रिंयका का फिल्मी सफर

    मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने अब्बास-मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'हमराज' (2002) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने एक के बाद एक 60 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। करीब एक दशक पहले प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अब भारतीय अभिनेत्री का नाम उन चुनिंदा कलाकारों में लिया जाता है, जिन्होंने अमेरिकी मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री
    2008 से एशिया में केवल 5 टेस्ट जीता है ऑस्ट्रेलिया, 18 में मिली है हार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन

    हॉलीवुड समाचार

    रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म 'द बैटमैन 2' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक हॉलीवुड फिल्में
    हॉलीवुड अभिनेत्री पेरिस हिल्टन बनीं मां, सरोगेसी के जरिए हुआ बेटे को जन्म पेरिस हिल्टन
    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', 'एवेंजर्स: एंडगेम' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म जेम्स कैमरून
    जेम्स कैमरून की पत्नी ने राजामौली को बताया- RRR दिखाने के लिए पड़ गए थे पीछे एसएस राजामौली

    बॉलीवुड समाचार

    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान
    सारा और कार्तिक फिर आशिकी करने को तैयार, 'आशिकी 3' में दिख सकते हैं साथ आशिकी 3
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' का हिस्सा बनीं करिश्मा कपूर करिश्मा कपूर
    दुलकर सलमान की फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' का पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज दुलकर सलमान

    प्रियंका चोपड़ा

    सिद्धार्थ-कियारा से पहले बॉलीवुड के इन सितारों ने भी राजस्थान में की शाही शादी सिद्धार्थ मल्होत्रा
    प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, देखें तस्वीरें निक जोनास
    प्रियंका ने दिया आलोचकों को जवाब, जानिए मां बनने के लिए क्यों लिया सरोगेसी का सहारा सोशल मीडिया
    प्रियंका चोपड़ा ने रखी 'छेल्लो शो' की स्क्रीनिंग, प्रोड्यूसर डेविड डबिन्सकी ने दिखाई झलक ऑस्कर पुरस्कार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023