LOADING...
प्रियंका चोपड़ा ने फूफा जी के निधन पर जताया दुख, लिखा- आप हमेशा दिल में रहोगे 
प्रियंका चोपड़ा ने फूफा जी के निधन पर जताया दुख (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने फूफा जी के निधन पर जताया दुख, लिखा- आप हमेशा दिल में रहोगे 

Jun 17, 2025
01:19 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। प्रियंका के फूफा जी रमन हांडा का निधन हो गया है। रमन, 'बिग बॉस 17' की प्रतियोगी मन्नारा चोपड़ा के पिता थे। 72 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब प्रियंका ने अपने फूफा जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले फूफा जी। ओम शांति।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

वीडियो

हवाई अड्डे पर भावुक दिखीं मन्नारा 

सोशल मीडिया पर मन्नारा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी परेशान और भावुक दिख रही हैं। उनके चेहरे पर अपने पिता को खोने का दर्द साफ दिख रहा था। इस दौरान मन्नारा के साथ उनकी बहन भी मौजूद थीं। मन्नारा को जैसे ही अपने पिता के निधन की खबर मिली, वो मुंबई वापस लौट आईं। मन्नारा ने बीते दिन एक पोस्ट साझा कर बताया था कि उनके पति रमन हांडा का निधन हो गया है।