NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल खत्म, प्रियंका चोपड़ा ने जताई खुशी
    अगली खबर
    हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल खत्म, प्रियंका चोपड़ा ने जताई खुशी
    खत्म हुई SAG-AFTRA की हड़ताल

    हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल खत्म, प्रियंका चोपड़ा ने जताई खुशी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 26, 2023
    01:18 pm

    क्या है खबर?

    हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल लंबे समय से चर्चा में थी। इस हड़ताल ने हॉलीवुड में कामकाज को पूरी तरह से ठप कर दिया था। हड़ताल पर दुनियाभर की मीडिया की भी नजरें थीं।

    रविवार को आखिरकार 146 दिनों तक चली यह ऐतिहासिक हड़ताल खत्म हो गई है। इससे हॉलीवुड के लेखकों और कलाकारों में खुशी है।

    इस मौके पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी अपनी खुशी जाहिर की है।

    हड़ताल

    क्यों हो रही थी हड़ताल?

    स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड-अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टेलीविजन एंड रेडियो आर्टिस्ट (SAG-AFTRA) ने राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (WGA) के समर्थन में जून में हड़ताल का ऐलान किया था।

    SAG-AFTRA की अलायंस ऑफ मोशन पिक्चर एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर (AMPTP) से कुछ मांगे थीं।

    संघ की मांग थी कि वेब सीरीज के लिए भी लेखकों को फिल्मों और टीवी शो की तरह पैसे मिलें। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में फिल्म जगत में काम करने वालों के रोजगार सुनिश्चित करने की भी मांग थी।

    समझौता

    3 साल के लिए हुआ समझौता

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार देर रात WGA ने अपने कर्मचारियों को मेल करके हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।

    इस मेल में लिखा गया, 'हम एक अस्थाई समझौते पर पहुंच गए हैं, जिसमें सभी प्रमुख करार मौजूद हैं। इसे अंतिम अनुबंध का रूप दिया जाएगा।'

    इसके अलावा AMPTP ने भी हड़ताल खत्म करने की पुष्टि की है।

    दोनों पक्षों में 3 साल के लिए समझौता हुआ है। WGA से अनुमति मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा।

    प्रभाव

    शुरू हो सकेंगी रुकी हुई फिल्में

    इस हड़ताल से 'अवतार 3', 'मिशन इंपॉसिबल 8', 'डेडपूल 3', 'एलिगेटर 2' समेत कई बड़ी फिल्मों का काम ठप था। ये प्रोजेक्ट अब दोबारा शुरू हो सकेंगे।

    हड़ताल के कारण कलाकारों को अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए प्रचार करने की भी मनाही थी। यही वजह है कि फिल्म 'प्रोजेक्ट K' (कल्कि 2898 AD) के अनावरण के लिए दीपिका पादुकोण सैन डिएगो नहीं पहुंची थीं। दीपिका खुद भी SAG-AFTRA की सदस्य हैं।

    जो बाइडन 

    बाइडन ने दी प्रतिक्रिया

    इस हड़ताल के खत्म होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने भी खुशी जताई।

    हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, उन्होंने कहा, "मैं WGA और AMPTP को अस्थाई समझौते पर पहुंचने के लिए शाबाशी देता हूं। इससे वे हमें कहानियां दिखाने जैसे महत्वपूर्ण काम पर लौट सकेंगे।"

    उन्होंने आगे कहा, "AI के बीच रोजगार की सुरक्षा का यह समझौता आसानी से नहीं हुआ है। यह सामूहिक मोलभाव की ताकत का सबूत है।"

    प्रियंका चोपड़ा 

    प्रियंका ने जताई खुशी

    अभिनेत्री प्रियंका ने भी इंस्टाग्राम पर हड़ताल खत्म होने की खुशी जाहिर की।

    उन्होंने लिखा, 'वाह! यह दृढ़ता के साथ एकजुट खड़े होने का परिणाम है। लंबी बातचीत के बाद WGA और AMPTP एक अस्थाई करार पर पहुंच गए हैं। यह एक प्रमुख कदम है, जिससे 146 दिन की लंबी ऐतिहासिक हड़ताल पर विराम लगेगा।'

    प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' इस हड़ताल की वजह से रुक गई थी। अब जल्द इसका काम शुरू हो सकेगा।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    प्रियंका चोपड़ा ने जताई खुशी

    Instagram post

    A post shared by priyankachopra on September 26, 2023 at 12:33 pm IST

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    हॉलीवुड समाचार

    'RRR' एक्टर रे स्टीवेंसन के निधन से सकते में एसएस राजामौली, टीम ने यूं दी श्रद्धांजलि RRR फिल्म
    रणवीर अब हॉलीवुड में दिखाएंगे अपना हुनर, इन कलाकारों ने भी विदेशी एजेंसियों से की डील रणवीर सिंह
    अभिनेता डैनी मास्टरसन कौन है, जिसे रेप के 2 मामलों में दोषी करार दिया गया? हॉलीवुड के सितारे
    कौन हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो की कथित गर्लफ्रेंड नीलम गिल और भारत से क्या है रिश्ता? लियोनार्डो डिकैप्रियो

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका के 204 करोड़ के नेकलेस से पहले इन सितारों की चीजें हो चुकी हैं नीलाम बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव ने की प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव अगेन' की तारीफ, कही ये बात  राजकुमार राव
    मेट गाला कार्पेट के बाद कहां जाते हैं सितारे? सामने आया अंदर का वीडियो मेट गाला
    कान्स फिल्म फेस्टिवल: अनुष्का से पहले ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां बिखेर चुकी हैं रेड कार्पेट पर जलवा अनुष्का शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025