Page Loader
निक जोनास ने गाया 'मान मेरी जान' तो जमकर थिरकीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो हो रहा वायरल 
निक जोनास ने गाया 'मान मेरी जान' गाना (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

निक जोनास ने गाया 'मान मेरी जान' तो जमकर थिरकीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो हो रहा वायरल 

Feb 07, 2025
10:23 am

क्या है खबर?

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी मंगेतर और अभिनेत्री नीलम उपाध्याय से शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। दोनों की शादी के रस्में शुरू हो चुकी हैं। प्रियंका के पति और अमेरिकन गायक निक जोनास भी इस वक्त भारत में हैं। अब नीलम और सिद्धार्थ के संगीत समारोह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें निक को मंच पर 'मान मेरी जान' गाना गाते हुए देखे जा सकता है, वहीं प्रियंका जमकर थिरकती नजर आ रही हैं।

वीडियो

प्रियंका ने 'डार्लिंग' गाने पर किया डांस 

सामने आए वीडियो में प्रियंका को ताल से ताल मिलाते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में अभिनेत्री 'डार्लिंग' गाने पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान निक उनका वीडियो बनाते दिखे। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की शादी में पूरा चोपड़ा परिवार पहुंच चुका है, वहीं प्रिंयका भी खूब धमाल मचा रही हैं। उनके ससुरालवाले भी शादी में मौजूद हैं। प्रियंका लगातार सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रही हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो