NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'आर्टिकल 370' को प्रोपागैंडा कहने वालों को प्रियामणि ने दिया जवाब, बताया क्यों बनाई फिल्म
    अगली खबर
    'आर्टिकल 370' को प्रोपागैंडा कहने वालों को प्रियामणि ने दिया जवाब, बताया क्यों बनाई फिल्म
    प्रियामणि ने क्यों भरी 'आर्टिकल 370' के लिए हामी?

    'आर्टिकल 370' को प्रोपागैंडा कहने वालों को प्रियामणि ने दिया जवाब, बताया क्यों बनाई फिल्म

    लेखन पलक
    Feb 27, 2024
    11:06 am

    क्या है खबर?

    साउथ से लेकर बॉलीवुड तक छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री प्रियामणि अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए सुर्खियों में हैं।

    यामी गौतम के साथ फिल्म में उनके अभिनय की भी प्रशंसा हो रही है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो 'आर्टिकल 370' को एक प्रोपागैंडा फिल्म बता रहे हैं।

    ऐसे में प्रियामणि ने इन लोगों को जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने इसे क्यों बनाया, फिल्म को सिनेमाघरों में लाने के पीछे का मकसद क्या था।

    जवाब

    प्रोपागैंडा कहने वालों को प्रियामणि का जवाब

    'आर्टिकल 370' को प्रोपागैंडा कहने वाले लोगों को संबोधित करते हुए न्यूज 18 से प्रियामणि ने कहा कि हमेशा एक ऐसा वर्ग होगा जो कहेगा यह प्रोपागैंडा है।

    वह बोलीं, "जब हमने फिल्म का हिस्सा बनने का फैसला किया तो इसका मुख्य कारण यह था कि हम लोगों को इसकी कहानी बताना चाहते थे।"

    उनके मुताबिक, वह यह बताना चाहते थे कि कुछ ऐसा है, जो इतिहास में दर्ज हो गया है और बहुत लोग इसके बारे में नहीं जानते।

    गर्व

    इस मिशन पर प्रियामणि को गर्व

    प्रियामणि ने बताया कि उन्हें यकीन था कि लोगों को इसके बारे में पता था, लेकिन लेकिन वे नहीं जानते थे कि लोगों (सरकार) को मिशन सफल बनाने के लिए क्या करना पड़ा।

    वह बोलीं कि आम तौर पर, जब आप मिशन पर हैं, तो हताहत होने की संभावना होती है, लेकिन उन्हें बहुत गर्व है कि यह एक ऐसा मिशन था, जिसमें एक भी जान नहीं गई और इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

    अज्ञानी

    "फिल्म साइन करने से पहले मुद्दे के बारे में नहीं जानती थीं"

    आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियामणि उन लोगों में से थीं, जिन्हें इस मिशन के बारे में फिल्म साइन करने से पहले कुछ नहीं पता था।

    वह बोलीं, "मैं उन लोगों में थी, जिन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। यह मेरे लिए बहुत असंवेदनशील था।"

    अभिनेत्री के अनुसार, जब उन्होंने यह खबर देखी थी तो सोचा था कि बढ़िया आर्टिकल हटा दिया गया है, लेकिन उन्हें इसकी गंभीरता का पता नहीं था।

    वास्तविकता

    नाटक से परे है फिल्म

    अभिनेत्री ने कहा कि इसमें जो कुछ भी दिखाया गया है वह वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। उनका मिशन लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना था।

    प्रियामणि ने यामी के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, "यामी सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्म में उन्होंने जो किया वह लोगों के लिए नया है क्योंकि इससे पहले उन्हें इस अवतार में नहीं देखा गया।"

    अभिनेत्री ने यामी के साथ काम करके बहुत अच्छा समय बिताया।

    जानकारी

    क्या है फिल्म की कहानी?

    'आर्टिकल 370' में दिखाया गया है कि कैसे केंद्र सरकार ने गुप्त रखते हुए इस धारा को हटाने से पहले जम्मू-कश्मीर के संविधान को बारीकी से परखा। फिल्म में यामी ने खूफिया अधिकारी और प्रियामणि ने PMO सचिव राजेश्वरी स्वामीनाथन की भूमिका निभाई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यामी गौतम
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    यामी गौतम

    यामी 'धूम धाम' से नहीं कर रहीं सिनेमाघरों में वापसी, फिल्म ने पकड़ी OTT की राह बॉलीवुड समाचार
    'ओह माय गॉड 2' को मिला 'A' सर्टिफिकेट, बिना किसी कट के पास हुई फिल्म  अक्षय कुमार
    'OMG 2': A-सर्टिफिकेट पर पंकज त्रिपाठी ने जताई नाराजगी, बोले- हम जिम्मेदार लोग हैं पंकज त्रिपाठी
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये  अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' का सीक्वल तैयार, निर्देशक बोले- पैसा नहीं, बस प्यार कमाना है कंगना रनौत
    जया बच्चन बोलीं- बेवकूफ हैं वो लड़कियां, जाे डेट पर बिल आधा-आधा करती हैं जया बच्चन
    सलमान खान के जैकेट पर फिदा हुए फैंस, खरीदने के लिए खर्च करने होंगे लाखों रुपये सलमान खान
    फिल्म 'द क्रू' से सामने आई करीना कपूर, कृति सैनन और तब्बू की नई झलक करीना कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025