Loading...
'प्रहार' रिव्यू: क्या राजकुमार राव को मिलेगा अगला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार? जनता ने सुनाया फैसला
'प्रहार' देख क्या बोली जनता?

'प्रहार' रिव्यू: क्या राजकुमार राव को मिलेगा अगला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार? जनता ने सुनाया फैसला

Oct 16, 2026
12:09 pm

क्या है खबर?

राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'प्रहार' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज के पहले ही दिन पहला शो देखने पहुंचे दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी राय देनी शुरू कर दी है। फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां कुछ लोग राजकुमार की दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ दर्शकों को ये कतई प्रभावित नहीं कर सकी।

प्रतिक्रिया

एक्टिंग का दम, पर 26/11 की कहानी में फीका पड़ा दर्द?

'प्रहार' को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई है। जहां एक तरफ फैंस राजकुमार की दमदार एक्टिंग के कायल हो गए हैं और फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ 26/11 जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बनी इस फिल्म में भावनात्मक गहराई की कमी खल रही है।

कुछ के मुताबिक कहानी सिर्फ उज्ज्वल निकम की अदालती जंग तक सिमट कर रह गई, फिर भी राजकुमार के प्रशंसक इसे पैसा वसूल फिल्म बता रहे हैं।

सवाल

निर्देशन और प्रमोशन पर उठे सवाल

एक तरफ जहां कुछ यूजर्स फिल्म की बारीक रिसर्च और राजकुमार के रोल की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि साल 2013 में आई फिल्म 'शाहिद' के मुकाबले राजकुमार इस बार भटक गए हैं।

कुछ ने अविनाश अरुण के निर्देशन, सिकंदर खेर के साथ दृश्य और लचर प्रचार को आड़े हाथों लिया है। हालांकि, कसाब के रोल में ललित प्रभाकर के खौफनाक अभिनय की हर कोई तारीफ कर रहा है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यूजर का पोस्ट

ADVERTISEMENT

राय

राष्ट्रीय पुरस्कार की दावेदारी या सिनेमाघरों में फ्लॉप का डर

एक तरफ राजकुमार के प्रशंसक उनकी एक्टिंग देखकर इतने खुश हैं कि फिल्म में उनके प्रदर्शन को राष्ट्रीय पुरस्कार का दावेदार बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आम दर्शकों का कहना है कि जयदीप अहलावत, आशीष विद्यार्थी और वामिका गब्बी जैसे शानदार कलाकार होने के बावजूद फिल्म बहुत सुस्त और उबाऊ लगती है। फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रही है।

बता दें कि 'प्रहार' 26/11 के सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी और अदालती लड़ाई पर आधारित है।

ट्विटर पोस्ट

राजकुमार राव भी लूट रहे महफिल

ट्विटर पोस्ट

फिल्म देख क्या बोल रहे दर्शक?

ADVERTISEMENT