LOADING...
क्या 'द राजा साब' के लिए करना होगा और इंतजार? निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने बताया
क्या टल सकती है प्रभास की 'द राजा साब' की रिलीज? (तस्वीर: एक्स/@rajasaabmovie)

क्या 'द राजा साब' के लिए करना होगा और इंतजार? निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने बताया

Aug 06, 2025
06:15 pm

क्या है खबर?

प्रभास काफी समय से फिल्म 'द राजा साब' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसके निर्देशन की कमान मारुथि ने संभाली है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म पहले इस साल 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 5 दिसंबर, 2025 के लिए टाल दिया गया। हाल ही खबर आई थी कि 'द राजा साब' को अगले साल संक्रांति के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब फिल्म के निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

पुष्टि

अगले साल संक्रांति पर रिलीज होगी फिल्म

ग्रेट आंध्रा को दिए एक साक्षात्कार में फिल्म निर्माता ने बताया कि वह एक बार फिर फिल्म की रिलीज टालने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने इसकी सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं की है, लेकिन लोगो का मानना है कि फिल्म संक्रांति पर रिलीज हो।" इस लिहाज से यह फिल्म 9 जनवरी, 2026 को दर्शकों के बीच आएगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर 'द राजा साब' का सामना 'धुरंधर' और 'रोमियो' से नहीं होगा।

द राजा साब

फिल्म में नजर आएंगी मालविका मोहनन

निर्देशक मारुथि ने 'द राजा साब' के निर्देशन की कमान संभाली है। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता थमन एस इसमें संगीत देने वाले हैं। निर्माता इस फिल्म को काफी भव्य स्तर पर बना रहे हैं, जिसे देख दर्शक चौंक जाएंगे। वह VFX को लेकर काफी ज्यादा सावधानी रख रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ अभिनेत्री मालविका मोहनन नजर आएंगी। निधि अग्रवाल, संजय दत्त और रिद्धि कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।