NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रेप केस में 11 दिन बाद अभिनेता पर्ल वी पुरी को मिली जमानत
    रेप केस में 11 दिन बाद अभिनेता पर्ल वी पुरी को मिली जमानत
    मनोरंजन

    रेप केस में 11 दिन बाद अभिनेता पर्ल वी पुरी को मिली जमानत

    लेखन नेहा शर्मा
    June 15, 2021 | 05:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रेप केस में 11 दिन बाद अभिनेता पर्ल वी पुरी को मिली जमानत

    टीवी के लोकप्रिय अभिनेता पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई है। वह पिछले 11 दिन से न्यायिक हिरासत में थे। पर्ल को जमानत मिलने की खबर उनके वकील ने साझा की है। वसई सेशन कोर्ट ने मंगलवार को पर्ल को जमानत पर रिहा कर दिया है। इससे पहले दो बार पर्ल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी थी। अब पर्ल के साथ-साथ उनके प्रशंसकों ने भी राहत की सांस ली है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

    जानिए क्या था मामला

    पीड़िता के पिता की शिकायत के अनुसार मामला 2019 का है, जब पीड़िता की मां टीवी शो 'बेपनाह प्यार के सेट पर अपनी पांच साल की बेटी के साथ शूटिंग के लिए जाती थीं। तब पर्ल ने अपनी वैनिटी वैन में बच्ची के साथ रेप किया था। मामले में पुलिस का कहना है कि जाहिर तौर पर लड़की के शरीर में छेड़छाड़ के निशान मिले थे, लेकिन अभिनेता के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है।

    क्या बोले अभिनेता के वकील?

    पर्ल को जमानत मिलने की खबर उनके वकील राजीव सावंत ने शेयर की है। सावंत ने पिंकविला को जानकारी देते हुए कहा, "पर्ल 15 जून की शाम तक अपने घर पर अपनी मां के साथ होंगे। अब हम इस पर विचार करेंगे कि आगे क्या करना है। हम निश्चित तौर पर अदालत में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देंगे।" बता दें कि एक नाबालिग लड़की का रेप करने के आरोप में POCSO अधिनियम के तहत पर्ल को गिरफ्तार किया गया था।

    11 जून को दूसरी बार खारिज हुई थी पर्ल की जमानत याचिका

    बता दें कि 4 जून को गिरफ्तारी के बाद 5 जून को पर्ल को वसई कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उसी दिन पर्ल ने दोबारा जमानत के लिए याचिका लगाई थी, जिसे 11 जून को दोबारा रद्द कर दिया गया था। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई 15 जून को रखी थी। अब तीसरी बार उनकी जमानत याचिका स्वीकार हुई है।

    पर्ल की गिरफ्तारी के बाद बचाव में उतरे कई सितारे

    पर्ल पर लगे आरोप ने टीवी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया। कई सितारों ने उनका समर्थन किया है। अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, आकांक्षा पुरी, क्रिस्टल डिसूजा, अर्जुन बिजलानी, अली गोनी, निया शर्मा और दिव्या खोसला कुमार जैसे तमाम सेलेब्स ने पर्ल को बेकसूर बताया है। एकता कपूर ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर पर्ल को बेकसूर बताया था। हर कोई उन्हें निर्दोष बता रहा था। कई कलाकारों ने पर्ल को जमानत देने की मांग की थी।

    टीवी का जाना-माना नाम हैं पर्ल वी पुरी

    पर्ल कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें 'दिल की नजर से खूबसूरत', 'फिर भी ना माने बदतमीज दिल', 'मेरी सासू मां', 'नागार्जुन एक योद्धा', 'बेपनाह प्यार' और 'ब्रह्मराक्षस 2' में देखा गया था। पर्ल 'बिग बॉस 12' और 'बिग बॉस 13' में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा 'किचन चैंपयिन 5' और 'खतरा खतरा खतरा' जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे। हालांकि 'नागिन 3' से उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मनोरंजन

    मनोरंजन

    सुजॉय घोष की फिल्म में इस अभिनेत्री के साथ रोमांस करेंगे शाहिद कपूर सुजॉय घोष
    अमेजन की 'द गर्ल' में तान्या मानिकतला, जिशु सेनगुप्ता और परमब्रत चट्टोपाध्याय आएंगे नजर कोलकाता
    'पवित्र रिश्ता' के दूसरे सीजन में सुशांत सिंह राजपूत की जगह ले सकते हैं शाहीर शेख सुशांत सिंह राजपूत
    अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' 27 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, मेकर्स ने की घोषणा अक्षय कुमार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023