NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नाबालिग से रेप के आरोप में 'नागिन' एक्टर पर्ल वी पुरी गिरफ्तार
    अगली खबर
    नाबालिग से रेप के आरोप में 'नागिन' एक्टर पर्ल वी पुरी गिरफ्तार

    नाबालिग से रेप के आरोप में 'नागिन' एक्टर पर्ल वी पुरी गिरफ्तार

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 05, 2021
    03:01 pm

    क्या है खबर?

    टीवी के मशहूर अभिनेता और 'नागिन 3' से घर-घर में लोकप्रिय हुए पर्ल वी पुरी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। उन्हें लेकर एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे उनके प्रशंसकों को जोर का झटका लग सकता है।

    दरअसल, पर्ल को एक नाबालिग के रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की और उसके परिवार ने पर्ल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में ही हैं।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    इल्जाम

    17 साल की नाबालिग ने लगाया यह आरोप

    हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक 17 वर्षीय नाबालिग की शिकायत के बाद पर्ल के खिलाफ IPC की धारा 376 और POCSO अधिनियम, 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    DCP संजय पाटिल ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पर्ल को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 4 जून रात को उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

    पीड़िता के मुताबिक पर्ल ने पहले उसके साथ कार में रेप किया और फिर इस घटना को बार-बार अंजाम दिया गया।

    समर्थन

    पर्ल के बचाव में उतरीं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी

    पर्ल की को-स्टार रहीं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने पर्ल के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'सुबह उठते ही पर्ल वी पुरी के बारे में मुझे यह बकवास खबर सुनने को मिली। मैं उसे जानती हूं। यह सच नहीं है।'

    उन्होंने लिखा, 'यह सच हो ही नहीं सकता। सब झूठ है। मुझे यकीन है कि इसमें कुछ और मामला भी होगा। जल्द ही सच बाहर आएगा। लव यू पर्ल वी पुरी।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखें अनीता का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by anitahassanandani on June 5, 2021 at 12:39 pm IST

    रिलेशनशिप

    करिश्मा तन्ना के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहे पर्ल

    अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के साथ पर्ल का अफेयर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। दोनों कुछ सालों तक साथ रहे, लेकिन फिर उनके रिश्ते ने दम तोड़ दिया।

    दोनों ने 'नागिन 3' में साथ काम किया था। तभी से उनके खास रिश्ते की खबरें आने लगी थीं। खबर आ रही थी कि करिश्मा जल्द से जल्द शादी करना चाहती थीं, लेकिन पर्ल इसके लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में दोनों ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया।

    लोकप्रियता

    टीवी का जाना-माना नाम हैं पर्ल वी पुरी

    पर्ल कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें 'दिल की नजर से खूबसूरत', 'फिर भी ना माने बदतमीज दिल', 'मेरी सासू मां', 'नागार्जुन एक योद्धा', 'बेपनाह प्यार' और 'ब्रह्मराक्षस 2' में देखा गया था।

    पर्ल 'बिग बॉस 12' और 'बिग बॉस 13' में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा 'किचन चैंपयिन 5' और 'खतरा खतरा खतरा' जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे। हालांकि 'नागिन 3' से उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    मनोरंजन

    नीना गुप्‍ता और उनकी बेटी के साथ 'मसाबा मसाबा 2' से डिजिटल डेब्यू करेंगी आलिया बॉलीवुड समाचार
    गूगल के अनुसार दुनिया के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट कलाकारों में शामिल हैं विद्युत जामवाल मनोरंजन
    डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई सलमान की फिल्म 'दबंग' की एनिमेटेड सीरीज ट्विटर
    सुनिधि ने भी 'इंडियन आइडल' पर साधा निशाना, कहा- प्रतियोगियों की तारीफ करने को कहा गया इंडियन आइडल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025