Page Loader
पंकज उधास थे इतनी संपत्ति के मालिक, इन गानों से मिली पहचान
पंकज उधास थे इतनी संपत्ति के मालिक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@nayaabudhas)

पंकज उधास थे इतनी संपत्ति के मालिक, इन गानों से मिली पहचान

Feb 26, 2024
05:28 pm

क्या है खबर?

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। पंकज पिछले लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। गायक के निधन की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की है। पंकज ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल किया था। उन्होंने कई सुपरहिट गानों में अपनी आवाज दी थी। ऐसे में आइए जानते हैं पंकज अपने पीछे कितने करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़कर गए हैं।

संपत्ति

जानिए दिवगंत गायक पंकज की संपत्ति 

TV9 भारतवर्ष की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंकज अपने पीछे करीब 24 से 25 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़कर चले गए हैं। वह एक गाना गाने के लिए 90 लाख से 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करते थे। कहा जाता है कि करियर की शुरुआत में पंकज को मंच पर 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना गाने के लिए 51 रुपये मिले थे। गायक के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है।

पंकज

पंकज को इन गानों से मिली प्रसिद्धि

पंकज ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में 'आहट' नामक एक गजल एल्बम से की थी। पंकज ने 1972 में फिल्म 'कामना' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें कैसेट कंपनी ने 'आहट' एल्बम में गाने का अवसर दिया। इसमें उनका गाना 'चिट्ठी आई है' लोगों को बहुत पसंद आया, जिसके बाद वह दुनियाभर में मशहूर हो गए। इसके अलावा उन्होंने 'बहार आने तक', 'थानेदार', 'साजन', 'मोहरा', 'गंगा जमुना सरस्वती' जैसे कई गानों में अपनी आवाज दी।