ऑस्कर 2024: रॉबर्ट डाउनी जूनियर बने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, जीता करियर का पहला ऑस्कर
क्या है खबर?
सिनेमा की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठ समारोह में से एक ऑस्कर का इंतजार अब खत्म हो गया है।
आज (10 मार्च) को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर का आयोजन हुआ। भारतीय समय के अनुसार 11 मार्च को 4 बजे के करीब शुरू इस समारोह में विजेताओं का ऐलान हुआ।
'ओपेनहाइमर' का जलवा ऑस्कर में भी बरकरार है।
अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने 'ओपेनहाइमर' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया।
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता
रॉबर्ट ने जीता पहला ऑस्कर
पिछले कई सालों से हॉलीवुड की दुनिया में अपना जलवा बिखरने वाले अभिनेता रॉबर्ट ने यूं तो कई यादगार निभाए हैं, लेकिन वह ऑस्कर पाने में अब जाकर सफल हुए हैं।
अभिनेता ने क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित फिल्म में लुईस स्ट्रॉस की भूमिका निभाने के लिए अपने करियर का पहला ऑस्कर जीता।
इससे पहले उन्हें 1993 में 'चैपलिन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और 2009 में 'ट्रॉपिक थंडर' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए नामांकित किया गया था।
ट्विटर पोस्ट
रॉबर्ट डाउनी को मिला पुरस्कार
Congratulations to Robert Downey Jr. on winning Best Supporting Actor for 'Oppenheimer'! #Oscars pic.twitter.com/fFrgo9SiEn
— The Academy (@TheAcademy) March 11, 2024