Page Loader
नोरा फतेही इस साल फिल्मों में निभाएंगी मुख्य भूमिकाएं, जन्मदिन पर किया खुलासा
नोरा अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@norafatehi)

नोरा फतेही इस साल फिल्मों में निभाएंगी मुख्य भूमिकाएं, जन्मदिन पर किया खुलासा

Feb 06, 2023
12:02 pm

क्या है खबर?

दुनियाभर में 'दिलबर गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं नोरा फतेही कभी अपने लुक्स को लेकर तो कभी अपने डांस की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। नोरा कई फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुकी हैं, लेकिन मुख्य भूमिकाएं ज्यादा नहीं निभाई हैं। 6 फरवरी को नोरा अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बीच उन्होंने खुलासा किया है कि वह साल 2023 में कई फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाएंगी और वह इसको लेकर काफी उत्साहित हैं।

नोरा

मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी- नोरा

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में नोरा ने कहा, "अभी मेरे पास बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं। मैं इस साल फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए भी काफी उत्साहित हूं। मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और देती रहूंगी। मैं अपने आसपास मौजूद सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।" गौरतलब है कि नोरा बॉलीवुड से पहले कई साउथ फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उनकी पहली तेलुगु फिल्म 'टेंपर' थी, जो 2015 में रिलीज हुई थी।