'रामायण' के नए पोस्टर रिलीज, राजा दशरथ से अंतिम विदाई लेते दिखे श्रीराम बने रणबीर कपूर
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की नई फिल्म 'रामायण' के रिलीज होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इस फिल्म के नए पोस्टर जारी किए गए हैं, जिन्हें देखकर प्रशंसक भावुक हो रहे हैं। पहले पोस्टर में भगवान राम और राजा दशरथ को एक साथ दिखाया गया है। पोस्टर उस भावुक पल को दर्शाता है, जब श्रीराम ने अपने पिता से वनवास पर जाने से पहले अंतिम विदाई ली थी।
पोस्टर
सोशल मीडिया पर जारी किया गया पोस्टर
इस पोस्टर को रणबीर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसमें वो श्री राम के अवतार में घुटनों पर बैठकर सम्मान के साथ राजा दशरथ को नमन करते नजर आ रहे हैं, वहीं राजा दशरथ की भूमिका में अरुण गोविल श्रीराम को आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, 'एक पिता, जो वादे से बंधा है। एक बेटा, जो कर्तव्य से बंधा है। किसी को नहीं पता था कि ये विदाई आखिरी होगी।'
दूसरा पोस्टर
दूसरे पोस्टर में दिखी श्रीराम की खास झलक
इस पोस्ट में एक नहीं, बल्कि 2 पोस्टर जारी किए गए हैं। दूसरे पोस्टर में श्री राम नदी में खड़े हो कर अस्थियां विसर्जित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उनके चारों तरफ हरियाली फैली हुई है और तस्वीर की सादगी इस पल को और भी भावुक बना देती है। इससे पहले 2 अन्य पोस्टर जारी किए गए थे, जिनमें लारा दत्ता रानी कैकेयी और शीबा चड्ढा मंथरा के रूप में नजर आईं थीं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें दोनों पोस्टर
A father bound by a promise.
— Vamsi Kaka (@vamsikaka) October 10, 2026
A son bound by duty. ❤️
Neither knew this goodbye would be their last.
Arun Govil as King Dashrath
Ranbir Kapoor as Lord Rama 🏹#Ramayana In cinemas DIWALI 2026 #RamayanabyNamitMalhotra @malhotra_namit @niteshtiwari22 @TheNameIsYash… pic.twitter.com/gCrO1kyt4q