Page Loader
क्या सचमुच राजकुमार राव ने करवाई है चेहरे की सर्जरी? नई तस्वीर से मिला तूल
राजकुमार राव ट्रोलर्स के निशाने पर आए (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rajkummar_rao)

क्या सचमुच राजकुमार राव ने करवाई है चेहरे की सर्जरी? नई तस्वीर से मिला तूल

Apr 14, 2024
01:17 pm

क्या है खबर?

अभिनेता राजकुमार राव यूं तो अमूमन अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन अब वह एक बार फिर अपनी प्लास्टिक सर्जरी को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल, राजकुमार की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं। लोग एक बार फिर उनकी सर्जरी पर तंज कस रहे हैं और उनकी क्लास लगा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

तस्वीर

संगीत कार्यक्रम में शामिल हुए थे अभिनेता

राजकुमार ने शनिवार रात मुंबई में दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम में भाग लिया और जैसे ही उनकी तस्वीरें वायरल हुईं तो इंटरनेट पर हड़कंप मच गया। कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना अभिनेता ऋषभ साहनी से भी की, जिन्होंने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' में खलनायक की भूमिका निभाई थी। ज्यादातर लोगों का कहना है कि राजकुमार भयानक लग रहे हैं। एक ने लिखा, 'अरे यार ये लोग इन चीजों को लेकर इतने जुनूनी क्यों है।'

पहचान

पहचानना हुआ मुश्किल

कुछ लोग राजकुमार की पुरानी तस्वीरों की तुलना उनके नए लुक से कर रहे हैं, जिनमें फर्क भी साफ देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि जब उन्होंने पहली बार राजकु़मार की यह तस्वीर देखी तो वो पहचान ही नहीं पाए। हालांकि, अभिनेता ने अभी तक अपने सर्जरी कराने की खबरों की पुष्टि नहीं की है, बल्कि वह इससे इनकार कर चुके हैं। उधर राजकुमार के प्रशंसकों के मुताबिक, यह उनकी अगली फिल्म का लुक है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर

अभिनेता

ये कलाकार करा चुके हैं सर्जरी

बता दें कि रणबीर कपूर ने अपनी हेयरलाइन को ठीन करवाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। शाहिद कपूर ने काफी समय पहले नाक की सर्जरी करवाई थी। सलमान खान ने हेयर ट्रांसप्लांट के अलावा बोटॉक्स और चीक फिलर्स भी करवाए हुए हैं। सैफ अली खान ने भी बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवाया है। उनके अलावा आमिर खान ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई हुई है। इसी की मदद से उन्होंने अपने चेहरे की झुर्रियों को हटवाया था।

आगामी फिल्में

राजकुमार की आने वाली फिल्में

राजकुमार जल्द ही दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक 'श्रीकांत' में नजर आएंगे। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी वह मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसमें उनकी जोड़ी जाह्नवी कपूर के के साथ बनी है। उनकी यह फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'स्त्री 2' उनके पास है। फिल्म विक्की 'विद्या का वो वाला वीडियो' भी उनके खाते से जुड़ी है, जिसमें अभिनेत्री तृप्ति डिमरी उनकी जाेड़ीदार बनी हैं।