यामी गौतम की 'नई नवेली' या राजकुमार राव की 'प्रहार', तीसरे दिन किसने मारी बाजी?
क्या है खबर?
बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' ने रिलीज के 3 दिन पूरे कर लिए हैं। दूसरी ओर, राजकुमार राव की बायोग्राफिकल फिल्म 'प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी' भी 3 दिन बिता चुकी है जो 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन से यामी की हॉरर कॉमेडी को ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं और कमाई के मामले में भी यह राजकुमार की फिल्म से आगे चल रही है। आइए देखें तीसरे दिन का कलेक्शन।
कमाई
'नई नवेली' ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, 'नई नवेली' ने रिलीज के तीसरे दिन (रविवार) 4.40 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इससे पहले, फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 4 करोड़ रुपये कमाए जिसके बाद कुल नेट कलेक्शन 11.65 करोड़ रुपये हो गया है।
विदेशों में, फिल्म ने तीसरे दिन 50 लाख कमाए, जिससे कुल विदेशी कमाई 2 करोड़ रुपये हो गई। साथ ही, इसका वैश्विक कुल कलेक्शन 15.88 करोड़ रुपये हो गया है।
टक्कर
'प्रहार' को 'नई नवेली' से मिल रही कड़ी टक्कर
राजकुमार की फिल्म 'प्रहार' ने तीसरे दिन यानी, रविवार को 3.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
बॉक्स ऑफिस पर 2.35 करोड़ रुपये से शुरुआत करने के बाद इसने दूसरे दिन 3.15 करोड़ रुपये कमाए थे, जिससे फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 9.15 करोड़ रुपये हुआ है।
वर्ल्डवाइड भी फिल्म 12.86 करोड़ रुपये कमा पाई है, जो फिलहाल 'नई नवेली' से कम है।
इसमें राजकुमार ने आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम का किरदार निभाया है