Loading...
यामी गौतम के आगे घुटने टेकने पर मजबूर हुए राजकुमार राव, 'नई नवेली' ने मारी बाजी
'नई नवेली' के आगे पस्त 'प्रहार'

यामी गौतम के आगे घुटने टेकने पर मजबूर हुए राजकुमार राव, 'नई नवेली' ने मारी बाजी

Oct 17, 2026
11:25 am

क्या है खबर?

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की जंग में यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' ने बाजी मार ली है। दर्शकों के बीच मची खींचतान के बीच इस सुपरनैचुरल कॉमेडी ड्रामा ने राजकुमार राव की कोर्टरूम ड्रामा 'प्रहार' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। हालांकि दोनों फिल्मों की शुरुआत धीमी रही, लेकिन बेहतर ओपनिंग दर्ज कर यामी गौतम की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस की रेस में बढ़त बना ली है।

कमाई

'प्रहार' से आगे निकली 'नई नवेली'

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, यामी की फिल्म 'नई नवेली' ने देश के 6,281 शो से पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। उधर दुनियाभर में इसकी कमाई 4.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

दूसरी तरफ, राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' की शुरुआत 'नई नवेली' की तुलना में थोड़ी धीमी रही। इस फिल्म ने देशभर के 4,133 शो के जरिए पहले दिन केवल 2.35 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है।

साउथ की फिल्में

'नई नवेली' और 'प्रहार' पर भारी पड़ी साउथ की फिल्में

नई नवेली' और 'प्रहार' की असली टक्कर एक-दूसरे से नहीं, बल्कि दक्षिण भारतीय सिनेमा की बड़ी फिल्मों से है।

विजय देवरकोंडा की 'रणबाली' और रजनीकांत की 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस रेस में बॉलीवुड फिल्मों से काफी आगे निकल गई हैं।

जहां 'रणबाली' ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं रजनीकांत की 'जेलर 2' दुनियाभर में अपना दबदबा बनाते हुए महज 2 दिन में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

ADVERTISEMENT

सफर

आगे और मुश्किल होगी 'नई नवेली' और 'प्रहार' की राह?

बता दें कि आगे 'नई नवेली' और 'प्रहार' की राह बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल नजर आ रही है। नकारात्मक समीक्षाओं और दर्शकों से मिली खराब प्रतिक्रिया के कारण यामी की फिल्म के लिए राह आसान नहीं होगी।

दूसरी ओर, समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद 'प्रहार' को दर्शक नहीं मिल रहे हैं, क्योंकि लोग 26/11 हमलों पर आधारित एक और फिल्म देखने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

ADVERTISEMENT