NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पूरी की गोल धाणा की रस्म, आईं सगाई की तस्वीरें
    अगली खबर
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पूरी की गोल धाणा की रस्म, आईं सगाई की तस्वीरें
    अनंत और राधिका की हुई सगाई (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ambani_update)

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पूरी की गोल धाणा की रस्म, आईं सगाई की तस्वीरें

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 19, 2023
    09:18 pm

    क्या है खबर?

    दिसंबर में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका हुआ था। इसके बाद मुंबई में भव्य पार्टी दी गई थी।

    अब दोनों आखिरकार सगाई के बंधन में बंध गए हैं। मुंबई में दोनों ने गोल धाणा की रस्म पूरी की।

    सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

    इसके पहले मंगलवार को राधिका के मेहंदी की रस्म की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही थीं।

    रस्म

    दोनों परिवारों ने पूरी की गोल धाणा की रस्म

    अनंत और राधिका के रोके के बाद से ही लोगों को जोड़े की शादी का इंतजार था। फिलहाल परिवार ने शादी की तारीख की कोई घोषणा नहीं की है। हालांकि, दोनों की गोल धाणा की रस्म गुरुवार को की गई।

    यह एक खास गुजराती रस्म होती है जो सगाई के बराबर मानी जाती है।

    इसमें वधू और वधू पक्ष एक-दूसरे को गुड़ और धनिया देते हैं।

    इसके बाद सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यूं दिखा अंबानी परिवार

    Instagram post

    A post shared by nitamukeshambanii on January 19, 2023 at 8:20 pm IST

    प्री वेडिंग

    मंगलवार को हुई थी मेहंदी की रस्म

    मंगलवार को राधिका मर्चेंट की मेहंदी की रस्म हुई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थीं।

    इस रस्म के लिए राधिका सुंदर मल्टीकलर रेशम के लहंगे में तैयार हुई थीं। उनके लहंगे को सेलिब्रिटी डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था।

    इसके बाद गुरुवार को दोनों पक्षों ने गोल धाणा की रस्म पूरी करके एक-दूसरे से रिश्ता जोड़ लिया है।

    अब हर किसी को इनकी शादी की तारीख की घोषणा का इंतजार है।

    रोका

    राजस्थान के श्रीनाथ जी मंदिर में हुआ था रोका

    दिसंबर में अनंत और राधिका का राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में रोका हुआ था।

    राधिका पिछले साल जून में चर्चा में आई थीं जब अंबानी परिवार ने जोर-शोर से उनके अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन किया था।

    इस आयोजन में कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों के अलावा कई बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची थीं।

    भारतीय संगीत या नृत्य की पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी विद्यार्थी की पहली बार मंच पर प्रस्तुति को अरंगेत्रम कहा जाता है।

    परिवार

    कौन हैं अंबानी परिवार की नई बहू राधिका मर्चेंट?

    राधिका एनकोर हेल्थकेयर के CEO वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।

    राधिका ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई में की है। इसके बाद वे पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गईं और वहां राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की।

    2017 में वह इसप्रावा टीम में सेल्स एग्जिक्यूटिव के तौर पर शामिल हुईं।

    राधिका को भरतनाट्यम में महारथ हासिल है। उन्होंने भरतनाट्यम में आठ साल से अधिक समय तक प्रशिक्षण लिया। वह मुंबई की प्रतिष्ठित नृत्य अकादमी श्रीनिभा कला की विद्यार्थी रही हैं।

    अनंत अंबानी

    तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं अनंत

    अनंत तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं।

    अनंत के बड़े भाई आकाश अंबानी ने मार्च 2019 में श्लोका मेहता से शादी रचाई थी। श्लोका जाने-माने हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं।

    वहीं उनकी बड़ी बहन ईशा अंबानी की शादी 2018 में आनंद पीरामल से हुई थी। आनंद उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे हैं। इसी साल नवंबर में दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुकेश अंबानी
    राधिका मर्चेंट
    आकाश अंबानी
    ईशा अंबानी

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर में आएगी आफत  मानसून
    OpenAI ने कोडेक्स AI टूल में जोड़ा इंटरनेट फीचर, यूजर्स को मिल सकेंगे और बेहतर समाधान OpenAI
    कक्षा निर्माण घोटाले में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन से होगी पूछताछ, समन जारी मनीष सिसोदिया
    IPL 2025 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    मुकेश अंबानी

    एंटीलिया केस: मनसुख हीरेन की हत्या मामले में महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे गिरफ्तार महाराष्ट्र
    एंटीलिया केस: मुंबई पुलिस ने सचिन वाजे को निलंबित किया, पहले भी हो चुका है निलंबन बॉम्बे हाई कोर्ट
    एंटीलिया केस: NIA के हाथ लगे कई अहम सुराग, वाजे द्वारा इस्तेमाल की गई कार बरामद मुंबई
    एंटीलिया केस: हीरेन को बेहोश कर पानी में फेंके जाने की संभावना, मिले सुराग मुंबई

    राधिका मर्चेंट

    अंबानी परिवार की बहू बनने जा रहीं राधिका मर्चेंट कौन हैं? मुकेश अंबानी
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हुआ रोका, जल्द हो सकती है शादी मुकेश अंबानी
    अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का भव्य सगाई समारोह, शाहरुख-सलमान समेत पहुंचे ये सितारे नीता अंबानी
    अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की हुई सगाई, सामने आई पहली तस्वीर मुकेश अंबानी

    आकाश अंबानी

    अगले महीने होगी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी, जानें पूरी डिटेल बॉलीवुड समाचार
    मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका की शादी का कार्ड वायरल, देखें वीडियो मुकेश अंबानी
    मुकेश अंबानी के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे के माता-पिता बने आकाश और श्लोका मुकेश अंबानी
    मुकेश अंबानी का रिलायंस जियो के निदेशक पद से इस्तीफा, आकाश अंबानी बने चेयरमैन मुकेश अंबानी

    ईशा अंबानी

    अंबानी थीम पर पाकिस्तानी सुपरमॉडल ने रखी पार्टी, अमिताभ-ऐश्वर्या के मुखौटे लगाकर पहुंचे मेहमान पाकिस्तान समाचार
    ईशा अंबानी और आनंद पीरामल बने जुड़वा बच्चों के माता-पिता नीता अंबानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025