Loading...
मृणाल ठाकुर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं- फोटो छुपाकर ज्ञान बांटने वालों से फर्क नहीं पड़ता
मृणाल ठाकुर ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

मृणाल ठाकुर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं- फोटो छुपाकर ज्ञान बांटने वालों से फर्क नहीं पड़ता

Oct 14, 2026
07:47 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने बिना प्रोफाइल पिक्चर (DP) के सोशल मीडिया पर नफरत और नकारात्मकता फैलाने वाले ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।ेे फिल्मों के प्रदर्शन और आलोचनाओं पर बात करते हुए मृणाल ने साफ कहा कि वो ऐसे लोगों के फीडबैक को बिल्कुल तवज्जो नहीं देतीं, जिनकी खुद की कोई पहचान या DP नहीं होती। उनका मानना है कि OTT के दौर में किसी फिल्म की असली सफलता सिर्फ उसकी बॉक्स ऑफिस कमाई से तय नहीं होती।

दोटूक

बिना DP वालों की बातों पर ध्यान नहीं देतीं मृणाल

नकारात्मक फीडबैक से जुड़े सवाल पर मृणाल ने दोटूक कहा, "मैं हमेशा से आलोचनाओं को सकारात्मक रूप से स्वीकार करती आई हूं,, लेकिन मैं उन लोगों की नकारात्मक बातों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना चाहती, जिनकी सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर (DP) तक नहीं होती। ये बात बेहद सीधी और साफ है। उनसे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।"

मृणाल के मुताबिक, अपनी पहचान छुपाकर दूसरों को नीचा दिखाने वाले ट्रोल्स का फीडबैक उनके लिए कोई मायने नहीं रखता।

कामयाबी के मायने

"सिर्फ बॉक्स ऑफिस से तय नहीं होती सफलता"

इस साल कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल न कर पाने के बावजूद मृणाल का मानना है कि किसी फिल्म की सफलता सिर्फ उसके सिनेमाघरों के प्रदर्शन से तय नहीं होती।

उनकी हालिया फिल्म 'पूजा मेरी जान' को OTT पर मिल रही तारीफों के बीच अभिनेत्री ने कहा, "आज के दौर में माध्यम मायने नहीं रखता। सबसे अहम कहानी, विषय, किरदार और दर्शकों तक पहुंचने का निर्देशक का नजरिया होता है।"

ADVERTISEMENT

मिसाल

मृणाल ने 'लापता लेडीज' का दिया उदाहरण

'लापता लेडीज' का उदाहरण देते हुए मृणाल ने समझाया कि कैसे डिजिटल रिलीज के बाद फिल्मों को नया जीवन और तारीफ मिलती है।

उन्होंने कहा, "जब ये सिनेमाघरों में आई, तब लोगों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जैसे ही OTT पर रिलीज हुई, सब हैरान रह गए कि ये फिल्म थिएटर में कैसे छूट गई।"

मृणाल का मानना है कि कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले कमाई न करें, लेकिन OTT पर आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं।

ADVERTISEMENT

बयान

फिल्मों की मार्केटिंग और दर्शकों की पसंद पर क्या बोलीं मृणाल?

अपनी फिल्म 'डकैत' को मिली प्रतिक्रिया पर मृणाल ने बताया कि कई फैंस ने सिनेमाघरों में इसे न देखने के लिए उनसे माफी तक मांगी।

अभिनेत्री बोलीं, "कई प्रशंसकों ने कहा कि उन्हें थिएटर में फिल्म न देखने का मलाल है।"

बदलते दौर और मार्केटिंग पर बात कर मृणाल ने माना कि अब दर्शकों की पसंद बदल गई है और फिल्मों की मार्केटिंग का तरीका भी अलग हो चुका है। वो खुद इसे सीखने के दौर से गुजर रही हैं।

प्यार

पूजा मेरी जान' को मिला प्यार देख भावुक हुईं मृणाल

फिल्म 'पूजा मेरी जान' से मृणाल ठाकुर को एक अलग ही पहचान मिली है।

अभिनेत्री ने खुलासा किया कि दर्शकों ने उनके घर पर हाथ से लिखे लंबे खत भेजे हैं।

मृणाल ने बताया, "लोगों ने पन्नों भरे खत लिखकर बताया कि कैसे एकतरफा प्यार का ये चित्रण उनके दिलों को छू गया।"

वो इस बात से बेहद हैरान हैं कि यह फिल्म न सिर्फ महिलाओं बल्कि पुरुषों से भी गहराई से जुड़ी और दोनों को ही बेहद पसंद आई।

ADVERTISEMENT