Page Loader
कान्स 2025: मौनी रॉय ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, यहां देखिए लुक 
मौनी रॉय ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@imouniroy)

कान्स 2025: मौनी रॉय ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, यहां देखिए लुक 

May 19, 2025
02:50 pm

क्या है खबर?

फ्रांस में चल रहे 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारों का पहुंचना लगातार जारी है। जैकलीन फर्नांडिज से लेकर उर्वशी रौतेला, नैन्सी त्यागी और नितांशी गोयल जैसे सितारे अब तक रेड कार्पेट पर नजर आ चुके हैं। अब इस सूची में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय का नाम शामिल हो गया है। कान्स 2025 से मौनी का लुक सामने आ गया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

तस्वीरें

मौनी ने यूं किया लुक को पूरा 

सामने आईं तस्वीरों में मौनी नीले रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को एक एलिगेंट नेकपीस और बंधे हुए बालों के साथ पूरा किया है। मौनी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। बता दें कि इस साल अभिनेत्री जाह्नवी कपूर कान्स फिल्म फेस्टिवल में कदम रखने जा रही हैं। वह आज सुबह फ्रांस के लिए रवाना हो चुकी हैं। इसके अलावा करण जौहर, ईशान खट्टन भी रेड कार्पेट पर नजर आ सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें