Page Loader
जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में
श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में

जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में

Jan 28, 2023
08:05 am

क्या है खबर?

कमल हासन की बेटी और अभिनेत्री श्रुति हासन ने ना सिर्फ साउथ, बल्कि बॉलीवुड में भी अपना नाम कमाया है। वह अभिनेत्री होने के साथ एक अच्छी गायिका भी हैं। श्रुति ने 1992 में तमिल फिल्म 'थेवर मगन' से छह साल की उम्र में बतौर प्लेबैक सिंगर अपना करियर शुरू किया था। बतौर बाल कलाकार उनकी पहली फिल्म 'हे राम' थी। 28 जनवरी को श्रुति अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। एक नजर IMDb पर उनकी लोकप्रिय फिल्मों पर।

#1

गब्बर सिंह

हरीश शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। श्रुति ने इस फिल्म में भाग्यलक्ष्मी का रोल निभाया था, जो अपने शराबी पिता का ध्यान रखती है। फिल्म में उनके हीरो थे पवन कल्याण। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये कमाए थे। यह 2010 में आई हिंदी फिल्म 'दबंग' का तेलुगु रीमेक है। IMDb पर इसे 7.1 रेटिंग दी गई है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

#2

रेस गुर्रम

तेलुगु फिल्म 'रेस गुर्रम' में श्रुति ने एक अमीर और भावनाहीन लड़की का किरदार निभाया था, जो लकी उर्फ अल्लू अर्जुन से मिलते ही उसके प्यार में गिरफ्तार हो जाती है। इसमें श्रुति के दमदार अभिनय की तारीफ हुई थी। सुरेन्दर रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाम और रवि किशन भी थे। इस फिल्म ने पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। इसे IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

#3

क्रैक

तेलुगु फिल्म 'क्रैक' में श्रुति को सुपरस्टार रवि तेजा के साथ देखा गया। इसमें श्रुति ने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया और अपने इस किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया। उन्होंने अपने अभिनय से ना सिर्फ दर्शकों, बल्कि समीक्षकों से भी वाहवाही लूटी। गोपीचंद मैलिनेनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी। फिल्म 2021 में दर्शकों के बीच आई थी। इस एक्शन फिल्म को IMDb पर 7.0 रेटिंग मिली है। यह फिल्म ZEE5 पर है।

#4

श्रीमंथुडू

यह फिल्म गांव गोद लेने के विषय पर बनी है, जो साउथ की एक बेहतरीन फिल्म है। इसका निर्देशन कोरातला शिवा ने किया है। फिल्म में श्रुति और महेश बाबू ने मुख्य भूमिका निभाई है। श्रुति ने इसमें चारुसीला नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जिसे एक अमीर लड़के हर्षवर्धन से प्यार हो जाता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। IMDb पर इसे 7.5 रेटिंग मिली है। यह MX प्लेयर पर देखी जा सकती है।

#5

बहन होगी तेरी

2017 में आई इस हिंदी फिल्म में श्रुति के साथ राजकुमार राव नजर आए थे। फिल्म में श्रुति ने विन्नी का किरदार निभाया, जो एक खुले विचारों की लड़की है। वह किसी से नहीं डरती। उसकी जिंदगी के अपने उसूल हैं, जिनसे वह किसी भी कीमत पर समझौता नहीं कर सकती। श्रुति ने इस किरदार को काफी अच्छी तरह से निभाया। इस फिल्म को IMDb पर 5.6 रेटिंग दी गई है। यह फिल्म आप MX प्लेयर पर देख सकते हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

IMDb (इंटरनेट मूवी डेटाबेस) पर देश और दुनियाभर की हर तरह की फिल्मों, टीवी शोज, सितारों और अवॉर्ड समारोह के साथ-साथ वेब सीरीज का पूरा-लेखा जोखा मिल जाता है। IMDb को Col Needham ने बनाया था, जो एक कंप्यूटर प्रोग्रामर थे।