मनी हाइस्ट 5: नेटफ्लिक्स ने किया दूसरे भाग के हर एपिसोड के नाम का ऐलान
क्या है खबर?
नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित क्राइम वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' का आखिरी यानी पांचवां सीजन काफी समय से सुर्खियों में है। इसके दूसरे भाग की राह भी दर्शक बड़ी बेसब्री से देख रहे हैं, क्योंकि 'मनी हाइस्ट 5' के पहले पार्ट ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी।
अब पांचवें सीजन के पार्ट 2 की रिलीज से पहले इसके सभी एपिसोड के नाम भी सामने आ गए हैं।
आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।
ऐलान
नेटफ्लिक्स ने किया नामों का खुलासा
'मनी हाइस्ट 5' के पार्ट 2 में भी पांच एपिसोड ही होंगे। नेटफ्लिक्स ने इसके पांचों एसिपोड के टाइटल बता दिए हैं। पहले एपिसोड का नाम 'एस्केप वाल्व' और दूसरे को 'विशफुल थिंकिंग' नाम दिया गया है।
तीसरे एपिसोड का नाम होगा 'द थ्योरी ऑफ एलीगेंस', जिसमें संकट के समय में गिरोह के सदस्यों के बीच कुछ खुशनुमा पलों को भी दिखाया जाएगा।
चौथा एपिसोड होगा 'पिलो टॉक्स' और पांचवें एपिसोड को 'ए फैमिली ट्रेडिशन' नाम दिया गया है।
ट्रेलर
इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ था ट्रेलर
पांचवें सीजन के पार्ट 2 का ट्रेलर 3 नवंबर को रिलीज हुआ था। इसमें अल्वारो मोर्ते उर्फ प्रोफेसर टोक्यो के निधन के बाद एक्शन में नजर आए थे।
उन्होंने टोक्यो के निधन के बाद निर्णय लिया कि वह बैंक ऑफ स्पेन में अपने कर्मचारियों के साथ जुड़ेंगे', वहीं, फेलिसिया ने भागने का प्लान बना लिया था।
ट्रेलर में आर्मी बंधकों को छुड़ाने का प्रयास करती दिखी थी, जबकि रियो, डेनवर, स्टॉकहोम और लेब्जन को पकड़ लिया गया था।
रिलीज
3 दिसंबर को दर्शकों के बीच आ रहा पांचवें सीजन का दूसरा पार्ट
'मनी हाइस्ट पार्ट 5' का दूसरा पार्ट नेटफ्लिक्स पर 3 दिसंबर को रिलीज होगा। पांचवें सीजन को लेकर फैंस में कुछ ज्यादा ही बेकरार हैं, क्योंकि यह शो का यह अंतिम सीजन है।
फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि प्रोफेसर और उनके गैंग का अंत में क्या होता है? ट्रेलर आने के बाद उत्सुकता और बढ़ गई है।
अब देखना होगा कि हर मुश्किल में समाधान निकालने वाले प्रोफेसर क्या इस बार अपनी टीम को बचा पाएंगे?
कहानी
कुछ ऐसी है 'मनी हाइस्ट' की कहानी
इस स्पैनिश क्राइम सीरीज में दुनिया की सबसे बडी डकैती की जाती है। यह एक मास्टरमाइंड प्रोफेसर की कहानी है, जो अपने शातिर दिमाग से रॉयल मिंट ऑफ स्पेन (बैंक ऑफ स्पेन) को लूटने की योजना को अंजाम देता है।
इसमें एक मास्टर प्लान के साथ क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग डकैती का प्लान करते हैं।
प्रोफेसर अलग-अलग चोरी के बैकग्राउंड के लोगों की एक टीम बनाता है, छह महीने इन्हें ट्रेनिंग देता है और फिर डकैती की जाती है।
जानकारी
टीवी पर फ्लॉप रहा था शो
टीवी पर 'मनी हाइस्ट' का निर्माण 2017 में स्पैनिश भाषा में किया गया था। नेटफ्लिक्स पर आई डॉक्यूमेंट्री 'मनी हाइस्ट: द फिनोमेना' के मुताबिक, यह शो फ्लॉप हो गया था और दूसरे सीजन के बाद ही इसे बंद करने का फैसला कर लिया गया था।