NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सिंगर मीका सिंह ने खरीदा प्राइवेट आइलैंड, जानें क्या-क्या है मौजूद
    अगली खबर
    सिंगर मीका सिंह ने खरीदा प्राइवेट आइलैंड, जानें क्या-क्या है मौजूद
    मीका ने खरीदा आइलैंड (फोटो: इंस्टाग्राम/@mikasingh)

    सिंगर मीका सिंह ने खरीदा प्राइवेट आइलैंड, जानें क्या-क्या है मौजूद

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 30, 2022
    08:47 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह बीते दिनों अपने स्वयंवर के लिए चर्चा में थे। अब एक बार वह फिर से सुर्खियों में हैं।

    मीका की चर्चा उनके किसी नए गाने की वजह से नहीं बल्कि उनकी नई प्रॉपर्टी की वजह से हो रही है।

    मीका ने हाल में एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय सिंगर बन गए हैं।

    आपको बताते हैं मीका के इस आइलैंड पर क्या-क्या है।

    आइलैंड

    कैसा है मीका का यह आइलैंड?

    मीका ने इंस्टाग्राम पर आइलैंड पर मस्ती करते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह बोट का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    इस इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया गया है कि इस आइलैंड में एक झील, सात नाव और 10 घोड़े मौजूद हैं।

    उनके पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई उन्हें असल किंग कह रहा है तो कोई इस आइलैंड की कीमत पूछ रहा है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    अपने आइलैंड पर यूं नजर आए मीका

    Instagram post

    A post shared by mikasingh on September 30, 2022 at 10:33 am IST

    स्वयंवर

    स्वयंवर को लेकर चर्चा में थे मीका

    बीते दिनों मीका सिंह का रिएलिटी शो 'मीका दी वोटी' काफी चर्चित था। इस कार्यक्रम में मीका ने स्वयंवर के जरिए अपना जीवनसाथा चुना था।

    शो में मीका ने टीवी अभनेत्री आकांक्षा पुरी को अपना साथी चुना था। आकांक्षा इस शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए आई थीं।

    मीका और आकांक्षा लंबे समय से अच्छे दोस्त थे। अब उन्होंने अपनी दोस्ती को रिश्ते में भी बदल लिया है।

    इससे पहले आकांक्षा टीवी अभिनेता पारस छाबड़ा को डेट करती थीं।

    विवाद

    गरम मिजाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं मीका

    मीका का विवादों से भी कई बार नाम जुड़ चुका है। मीका अपने गरम मिजाज के लिए अकसर सुर्खियों में रहते हैं।

    कुछ समय पहले एक पत्रकार से गालीगलौज करने के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी।

    मीका ने दिल्ली में अपने शो के प्रमोशन के दौरान एक पत्रकार को गालियां दी थीं। दरअसल, मीका से पूछा गया था कि क्या उनके शो 'मीका दी वोटी' में राखी सावंत भी हिस्सा लेंगी। इसी सवाल पर वह नाराज हो गए थे।

    लोकप्रियता

    गायकी से बनाई अपनी पहचान

    मीका सिंह पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी के छोटे भाई हैं। हालांकि, उनका नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है।

    21 साल की उम्र में मीका ने अपना पहला सोलो एल्बम 'सावन में लग गई आग' रिलीज किया था।

    पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई है।

    'आंख मारे','आज की पार्टी मेरी तरफ से', 'ढिंका चिका', 'गणपत' और 'मौजा ही मौजा' जैसे कई गानों के लिए उन्हें पहचाना जाता है।

    पोल

    आप इनमें से किस पंजाबी गायक के प्रशंसक हैं?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी पढ़े:
    एक खास प्रोजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू ने मिलाया हाथ | न्यूजबाइट्स एक खास प्रोजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू ने मिलाया हाथ | न्यूजबाइट्स
    यह भी पढ़े:
    स्वयंवर 'मीका दी वोटी' में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को चुना जीवनसाथी | न्यूजबाइट्स स्वयंवर 'मीका दी वोटी' में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को चुना जीवनसाथी | न्यूजबाइट्स
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    संगीत इंडस्ट्री
    मीका सिंह

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    अली असगर ने क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा का शो, खुद बताई वजह कपिल शर्मा
    क्या फिर से लव स्टोरी का निर्देशन करने वाले हैं इम्तियाज अली? बॉलीवुड समाचार
    आज भी कुछ निर्माता मेरे साथ काम करने में कतराते होंगे- सनी लियोनी बॉलीवुड समाचार
    अभिनेत्री नुपूर अलंकार ने टीवी को कहा अलविदा, संन्यास लेकर जा रहीं हिमालय टीवी जगत की खबरें

    संगीत इंडस्ट्री

    मशहूर गायक केके का निधन, लाइव कंसर्ट के दौरान बिगड़ी थी तबीयत बॉलीवुड समाचार
    'खुदा जाने' से 'तड़प तड़प के' तक, केके ने इन गानों से लूटी महफिल बॉलीवुड समाचार
    चेहरे पर चोट के बाद केके की मौत का मामला दर्ज, आज होगा पोस्टमॉर्टम बॉलीवुड समाचार
    ग्लैमर से दूर रहते थे गायक केके, बचपन के प्यार से की शादी बॉलीवुड समाचार

    मीका सिंह

    पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन ने लगाया मीका सिंह पर बैन पाकिस्तान समाचार
    क्या सलमान खान पर बॉलीवुड में लग जायेगा बैन? सिने फेडरेशन ने दी चेतावनी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान में परफॉर्मेंस को लेकर सवाल पूछे जाने पर भड़के मीका सिंह, पत्रकार से किया झगड़ा पाकिस्तान समाचार
    क्या मीका सिंह को डेट कर रही हैं चाहत खन्ना? जानिए सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025