Page Loader
ममता कुलकर्णी लगभग 25 साल बाद लौटीं मुंबई, साझा किया भावुक कर देने वाला वीडियो
25 साल बाद मुंबई लौटीं ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी लगभग 25 साल बाद लौटीं मुंबई, साझा किया भावुक कर देने वाला वीडियो

संपादन Manoj Panchal
Dec 04, 2024
05:57 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म 'करण अर्जुन' में नजर आईं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी लगभग 25 साल बाद भारत लौटी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी भारत वापसी पर भावुक और अभिभूत नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने भारत लौटने पर अपनी भावनाओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि जब उनकी फ्लाइट भारत के ऊपर से गुजर रही थी तो वह अपनी मातृभूमि को देख भावुक हो गईं।

ममता

कुलकर्णी ने साझा किया वीडियो

कुलकर्णी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, '25 साल बाद अपनी मातृभूमि पर वापस आई, 12 साल की तपस्या के बाद 2012 के कुंभ मेले में भाग लिया और ठीक 12 साल बाद 2025 के एक और महाकुंभ के लिए वापस आई।' बता दें कि 'करण अर्जुन' को 22 नवंबर, 2024 को एक बार फिर सिनेमा में रिलीज किया गया है। इस फिल्म में काजोल और अमरीश पुरी जैसे सितारे भी नजर आए थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

मामला

ड्रग तस्करी मामले में फंसी थीं कुलकर्णी

कुलकर्णी ने 'करण अर्जुन', 'राम लखन' और 'वक्त हमारा' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार 2002 में बॉलीवुड फिल्म में देखा गया था। 2016 में उनके जीवन में एक और नाटकीय मोड़ आया जब उन पर एक 2,000 करोड़ रुपये के ड्रग तस्करी मामले में शामिल होने का आरोप लगाया गया। हालांकि, इसी साल बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपर्याप्त सबूतों का हवाला देते हुए उनके खिलाफ आरोपों को खारिज कर दिया है।