मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता पहुंचे जैन मंदिर, देखें वीडियो
क्या है खबर?
मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। लंबे समय से उनका नाम हीरा व्यापारी हर्ष मेहता संग जुड़ रहा है। अफवाह है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह बात अलग है कि इन खबरों पर अभिनेत्री ने कभी मुहर नहीं लगाई। इस बीच, अचानक मलाइका ने हर्ष के साथ सार्वजनिक मौजूदगी दर्ज करवाते हुए इन चर्चाओं को फिर हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो सामने आया है।
वीडियो
हर्ष के साथ जैन मंदिर जाते हुए दिखीं मलाइका अरोड़ा
मलाइका और हर्ष 29 मार्च की दोपहर पाली जिले के नरलाई गांव में स्थित ऐतिहासिक जैन मंदिर पहुंचे। यहां उन्हें देखने के लिए भीड़ एकत्र हो गई। वीडियो में, मलाइका को सफेद सलवार-कुर्ता में देखा गया, जबकि हर्ष ने नीली शर्ट और पैंट पहन रखी है। दोनों ने मंदिर की पूजा-अर्चना में भाग लिया और भगवान आदिनाथ की प्रार्थना की। सूत्रों के अनुसार, हर्ष फिलहाल सुरम्य मारवाड़ क्षेत्र में छुट्टियों पर हैं और एक ऐतिहासिक संपत्ति में ठहरे हैं।