Loading...
महेश भट्‌ट की 'नाम' से जुड़े 3 नए चेहरे, वीर पहाड़िया-वरुण शर्मा निभाएंगे मुख्य किरदार
फिल्म 'नाम' में 3 नए चेहरे हुए शामिल

महेश भट्‌ट की 'नाम' से जुड़े 3 नए चेहरे, वीर पहाड़िया-वरुण शर्मा निभाएंगे मुख्य किरदार

Oct 14, 2026
03:18 pm

क्या है खबर?

महेश भट्‌ट ने इस साल अपनी नई फिल्म 'नाम- टू लिव इज वॉर' का ऐलान किया था। यह एक डार्क एक्शन-थ्रिलर बताई जा रही है, जिसमें वीर पहाड़िया और वरुण शर्मा मुख्य किरदारों में दिखेंगे। फिल्म का निर्माण उत्सव एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शंस के बैनर तले रिद्धि चावड़ा और उत्सव उपाध्याय मिलकर करेंगे, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी सिद्धांत सचदेव ने उठाई है। अपडेट है कि परियोजना में 3 नए चेहरे प्रशांत नारायणन, शेफाली बग्गा और विजयांत कोहली शामिल हो गए हैं।

ऐलान

फिल्म के नए कलाकारों के नामों का हुआ ऐलान

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक ऐलान किया है कि फिल्म 'नाम- टू लिव इज वॉर' में वीर और वरुण के अलावा प्रशांत, शेफाली और विजयांत को शामिल किया गया है।

हालांकि, उनके किरदारों को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

यह फिल्म प्रेम और एक्शन का एक अनोखा संगम दिखाने का वादा करती है, जिसमें वीर को एक दमदार और आक्रामक अंदाज में देखा जाएगा। वहीं, वरुण पहली बार नकारात्मक किरदार में दिखेंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

रिलीज

अगले साल तक रिलीज करने की योजना

महेश के मार्गदर्शन में बन रही इस फिल्म की कहानी सिद्धांत, सुहिता दास और श्वेता बोथरा ने मिलकर लिखी है। इसमें दमदार एक्शन, गहरा रोमांस और शानदार गाने देखने को मिलेगा।

निर्माताओं ने रिलीज तारीख का ऐलान अभी नहीं किया है, लेकिन इसे 2027 तक रिलीज करने की योजना है।

काम के मोर्चे पर, वीर काे आखिरी बार 'प्रेम कीटाणु' में देखा गया था, जो 2 अक्टूबर को रिलीज हुई। वहीं, वरुण फिल्म 'राहु केतु' (2026) में नजर आए थे।

ADVERTISEMENT