NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / महेश बाबू की बेटी सितारा ने रखा फिल्मी दुनिया में कदम, रिलीज हुआ गाना
    अगली खबर
    महेश बाबू की बेटी सितारा ने रखा फिल्मी दुनिया में कदम, रिलीज हुआ गाना
    महेश बाबू की बेटी ने रखा फिल्मी दुनिया में कदम

    महेश बाबू की बेटी सितारा ने रखा फिल्मी दुनिया में कदम, रिलीज हुआ गाना

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 21, 2022
    10:28 pm

    क्या है खबर?

    साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में आगाज ना किया हो, लेकिन हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी उनकी दीवानगी कम नहीं है।

    अब ना सिर्फ महेश बाबू, बल्कि उनकी बेटी सितारा भी पापा की राह पर चल पड़ी हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर आगाज कर लिया है, वो भी अपने पिता की फिल्म से। सितारा, महेश बाबू की फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' में दिखाई देंगी।

    आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    गाना

    फिल्म के गाने 'पेनी' पर थिरकती दिखेंगी सितारा

    फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' महेश बाबू के लिए काफी खास है , क्योंकि इस फिल्म के जरिए उनकी बेटी सितारा फिल्मी जगत में कदम रख रही हैं। सितारा पर फिल्माया गया इस फिल्म का गाना 'पेनी' रिलीज हो गया है।

    इसमें अपनी बेटी का अंदाज देख महेश बाबू काफी खुश हुए हैं। सितारा एक रॉकस्टार की तरह डांस करती दिख रही हैं।

    उनकी अदाएं कमाल की हैं और उन्हें देख कोई नहीं कह सकता कि यह उनकी पहली फिल्म है।

    पोस्ट

    बेटी ने गाना शेयर कर लिखी ये बात

    10 साल की सितारा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना गाना शेयर किया है।

    इसके साथ उन्होंने लिखा, 'पेनी रिलीज हो चुका है। इस फिल्माने में बहुत मजा आया। उम्मीद है आपको यह पसंद आएगा।'

    इससे पहले सितारा ने प्रोमो रिलीज के बाद एक मैसेज पापा के लिए लिखा था, 'उम्मीद करती हूं कि आपको मुझ पर गर्व होगा'। दूसरी तरफ नम्रता शिरोडकर ने भी अपनी बेटी को 'लिटिल रॉक स्टार' बताया है।

    रिलीज

    12 मई को रिलीज होने वाली है फिल्म 'सरकारु वारी पाटा'

    'सरकारु वारी पाटा' में महेश बाबू के साथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश दिखाई देंगी। इसका निर्देशन परशुराम ने किया है। फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, पहले यह फिल्म इस साल 13 जनवरी को दर्शकों के बीच आने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी और प्रोडक्शन के काम में हुई देरी के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई।

    महेश बाबू की फिल्मों का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है। उनकी कई फिल्मों के हिंदी रीमेक बन चुके हैं।

    आगाज

    20 जुलाई, 2012 को हुआ था सितारा का जन्म

    महेश बाबू और अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर की बेटी सितारा का जन्म 20 जुलाई, 2012 को हुआ था। नम्रता की महेश से 2000 में आई तेलुगु फिल्म 'वामसी' के सेट पर मुलाकात हुई थी।

    पहली मुलाकात के बाद ही दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए और फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक महेश-नम्रता एक-दूसरे को दिल दे बैठे।

    10 फरवरी, 2005 को दोनों ने शादी कर ली थी। महेश और नम्रता का एक बेटा भी है, जिसका नाम गौतम कृष्णा है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    नम्रता शिरोडकर हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। नम्रता ने 1993 में 'फेमिना मिस इंडिया' का खिताब भी जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    आगामी फिल्में
    महेश बाबू

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    क्या 'द फैमिली मैन 2' के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने बढ़ाई अपनी फीस? बॉलीवुड समाचार
    IMDb की सूची में साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'जय भीम' सबसे ऊपर IMDb
    फिल्म 'पुष्पा' में हुई सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री, करेंगी अपने करियर का पहला डांस नंबर बॉलीवुड समाचार
    'जय भीम' विवाद: जान से मारने की धमकी के बाद सूर्या को मिली पुलिस सुरक्षा बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    हॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार आलिया भट्ट, गैल गैडोट के साथ फिल्म में आएंगी नजर हॉलीवुड समाचार
    कपिल ने अपने शो में 'द कश्मीर फाइल्स' का प्रमोशन करने से किया इनकार बॉलीवुड समाचार
    इन फिल्मों के जरिए वापसी की तैयारी में हैं अभिनेता फरदीन खान सेलिब्रिटी गॉसिप
    इस फिल्म में प्रभास के साथ रोमांस करती दिखेंगी मालविका मोहनन प्रभास

    महेश बाबू

    क्या '3D रामायण' में महेश बाबू निभाएंगे राम का किरदार? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025