Page Loader
थलापति विजय की 'GOAT' में नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, उत्साहित हुए प्रशंसक
थलापति विजय की 'GOAT' में नजर आए महेंद्र सिंह धोनी (तस्वीर: एक्स/@ChennaiIPL)

थलापति विजय की 'GOAT' में नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, उत्साहित हुए प्रशंसक

Sep 05, 2024
12:35 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता थलापति विजय पिछले लंबे समय से अपनी फिल्म 'GOAT' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी यह फिल्म आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आज यानी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं। इसको देख सिनेमाघरों में प्रशंसक खूब उत्साहित हो गए हैं।

GOAT

वीडियो हो रहे वायरल

दरअसल, 'GOAT' में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक मैच की झलक दिखाई गई है। इसमें धोनी बल्लेबाजी करने के लिए मैदार पर आते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान वेंकट प्रभु ने संभाली है। विजय के अलावा प्रशांत, प्रभु देवा, अजमल अमीर और मोहन जैसे सितारे भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। इस फिल्म को 300 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो