Page Loader
'अनुपमा': काव्या उर्फ मदालसा शर्मा ने छोड़ा शो, साझा किया भावुक कर देने वाला वीडियो
काव्या उर्फ मदालसा शर्मा ने छोड़ा शो (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@madalsasharma)

'अनुपमा': काव्या उर्फ मदालसा शर्मा ने छोड़ा शो, साझा किया भावुक कर देने वाला वीडियो

Sep 18, 2024
09:34 am

क्या है खबर?

'अनुपमा' दर्शकों का सबसे पसंदीदा टीवी शो में से एक है। इस शो ने पिछले 4 सालों से TRP की सूची में नंबर 1 पर कब्जा किया हुआ है। हालांकि, यह शो इन दिनों चर्चा में है, क्योंकि पिछले कुछ समय से कई कलाकार यह शो छोड़ चुके हैं। सुधांशु पांडे और आशीष केदार के बाद अब काव्या उर्फ मदालसा शर्मा ने 'अनुपमा' शो छोड़ दिया है। वह पिछले 4 साल से काव्या बन दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं।

मदालसा

हम फिर मिलेंगे एक नए किरदार के साथ- मदालसा

मदालसा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। मदालसा ने इसके कैप्शन में लिखा, 'काव्या को अपनाने और इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। मैंने काव्या की यात्रा के हर पल को संजोया है और आप सभी ने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है, उसके लिए दिल से आभारी हूं।' उन्होंने आगे लिखा, 'हम फिर मिलेंगे एक नए किरदार के साथ।'

नोट

मदालसा ने राजन शाही को कहा शुक्रिया

मदालसा ने 'अनुपमा' के निर्माता राजन शाही का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, 'काव्या हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखेगी, लेकिन जो कुछ भी शुरू होता है उसे एक दिन खत्म होना ही होता है और अब समय आ गया है कि 'काव्या' को अलविदा कहा जाए और नए किरदारों और कहानियों को तलाशा जाए। मैं 'अनुपमा' की पूरी टीम को धन्यवाद देती हूं। काव्या बनाने के लिए राजन शाही सर को मेरा विशेष धन्यवाद।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो