Page Loader
क्या सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल लेंगे कंगना के शो में हिस्सा?
(तस्वीर- insta/@rohmanshawl)

क्या सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल लेंगे कंगना के शो में हिस्सा?

Feb 10, 2022
09:30 pm

क्या है खबर?

जब से कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' का ऐलान हुआ है, यह लगातार चर्चा में है। भारत में पहली बार ऐसा रियलिटी शो आएगा, जिसमें 16 प्रतियोगी को एकसाथ महीनों तक 'लॉक अप' किया जाएगा। इस दौरान उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जाएगी। पिछले दिनों चर्चा थी कि सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी इसमें एंट्री लेने वाले हैं। अब आखिरकार उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ दी है। आइए जानते हैं रोहमन ने क्या कहा।

इनकार

रोहमन ने खबरों को बताया गलत

रोहमन के शो में हिस्सा बनने की चर्चा जोरों पर थी। अब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह साफ कर दिया है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं लॉक अप में शामिल हो रहा हूं, यह सच नहीं है। मैं शो से जुड़े सभी लोगों को इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं।' इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कहा गया था कि रोहमन इस शो का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

नोएडा के रहने वाले रोहमन, सुष्मिता के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में आए थे। दोनों का ब्रेकअप भी काफी चर्चा में रहा। रोहमन पेशे से मॉडल हैं और फैशन डिजाइनर सब्यसाची के लिए मॉडलिंग कर चुके हैं। रोहमन गिटार भी अच्छा बजाते हैं।

कलाकार

ये सितारे बन सकते हैं शो का हिस्सा

इस शो से विवादित अभिनेत्री पूनम पांडे का नाम जुड़ा है। वह शो में अपने बोल्डनेस का तड़का लगाएंगी। इसके अलावा भी कई कलाकारों के नाम पर बातचीत चल रही है। दिव्यांका त्रिपाठी, मानव गोहिल, हिना खान, श्वेता तिवारी, सुरभि ज्योति, उर्फी जावेद, आदित्य सिंह राजपूत, शहनाज गिल, मल्लिका शेरावत, अनुष्का सेन, अवनीत कौर, चेतन भगत और हर्ष बेनीवाल जैसे सितारे शो में भाग ले सकते हैं। यह शो 27 फरवरी से ALT बालाजी और MX प्लेयर पर स्ट्रीम होगा।

फॉर्मेट

72 दिनों तक जेल में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे प्रतियोगी

एकता कपूर इस शो की निर्माता हैं। इसमें कुल 16 प्रतियोगी होंगे, जो 72 दिनों तक जेल में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे। ALT बालाजी और MX प्लेयर इस शो को अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर 24x7 लाइवस्ट्रीम करेंगे और दर्शकों को सीधे प्रतियोगियों से रूबरू कराएंगे। दर्शकों को अपने चुने हुए प्रतियोगियों को दंडित करने या पुरस्कार देने का भी अधिकार होगा। कंगना ने खुलासा किया था कि वह शो के पहले एपिसोड में अपने कुछ राज भी खोलेंगी।

पोस्टर

शो से सामने आया कंगना का लुक

दर्शकों ने पहले कभी इस तरह का शो नहीं देखा होगा। इसके जरिए कंगना पहली बार किसी शो को होस्ट करती दिखेंगी। इसमें सेंसरशिप की कोई गुंजाइश नहीं है, इसलिए शो में बोल्डनेस का जबरदस्त तड़का दिखेगा। यह बिल्कुल बिंदास और बोल्ड रियलिटी शो होगा। इससे कंगना का बतौर होस्ट फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जो बेहद दमदार और दिलचस्प लग रहा है। उनका लुक देखकर आपकी भी शो को लेकर दिलचस्पी बढ़ जाएगी।