NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: सोनू निगम बचपन से थे गायकी के शौकीन, इन गानों से जीत लिया दिल
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: सोनू निगम बचपन से थे गायकी के शौकीन, इन गानों से जीत लिया दिल
    सोनू निगम के बेहतरीन गाने

    जन्मदिन विशेष: सोनू निगम बचपन से थे गायकी के शौकीन, इन गानों से जीत लिया दिल

    लेखन मेघा
    Jul 30, 2023
    07:30 am

    क्या है खबर?

    अपनी आवाज के जादू से लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर गायक सोनू निगम आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    30 जुलाई, 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में जन्मे सोनू को बचपन से ही गायकी का शौक था। उन्होंने काफी समय संघर्ष करने के बाद अपने बल पर यह मुकाम हालिस किया है।

    उन्होंने हिंदी ही नहीं बंगाली, तेलुगू, गुजराती, कन्नड़, मराठी और भोजपुरी समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं।

    आइए उनके बेहतरीन गानों पर नजर डालते हैं।

    विस्तार

    'सारेगामापा' से चमकी थी किस्मत

    सोनू ने 4 साल की उम्र से अपने पिता के साथ स्टेज शो करना शुरू कर दिया था।

    1991 में उन्होंने मुंबई का रुख किया और फिर काफी संघर्ष के बाद उन्हें 'जनम' फिल्म में गाना मिला, लेकिन ये फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।

    इसके बाद 'सारेगामापा' शो होस्ट करने के दौरान उनकी मुलाकात गुलशन कुमार से हुई। उन्होंने सोनू को 'बेवफा सनम' का गाना 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' दिया, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    #1

    'संदेशे आते हैं'

    1997 में आई 'बॉर्डर' फिल्म के गाने 'संदेशे आते हैं' को सोनू ने रूपकुमार राठौड़ के साथ गाया था।

    देश के जवानों के सरहद पर रहने के दौरान अपने परिवार की याद में गाए गए इस गाने को लोग आज भी पसंद करते हैं।

    जावेद अख्तर के बोल और अनु मलिक के संगीत से सजे इस गाने को सुनकर लोगों की आंखें नम हो जाती हैं।

    यह गाना सोनू के प्रशंसकों की पसंदीदा गानों की सूची में शुमार रहता है।

    #2

    'कल हो ना हो'

    सोनू ने 2003 में आई फिल्म 'कल हो ना हो' में शाहरुख खान के लिए यह यादगार गाना गाया था, जिसे आज भो लोग बेशुमार प्यार देते हैं।

    इस गाने को इतने बेहतरीन ढंग से फिल्माया गया है कि इसे सुनकर लोग अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं।

    शंकर एहसान लॉय ने इस गाने को संगीत दिया था तो सोनू की आवाज को इतना पसंद किया गया था कि उन्हें इसके लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

    #3

    'अभी मुझमें कहीं'

    2012 में आई ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'अग्मिपथ' का गाना 'अभी मुझमें कहीं' बेहद ही खूबसूरत है।

    अजय-अतुल द्वारा रचित इस गाने के बोल और संगीत भावनाओं को बेहद ही शानदार तरीके से पेश करते हैं।

    यह सोनू के हिट गानों की सूची में सबसे अच्छे गानों में शुमार रहता है।

    सोनू के बेटे निवान निगम ने भी इस गाने का अपना एक वर्जन गाया है, जिससे वह लोगों का दिल जीतने में सफल रहे थे।

    #4

    'मैं अगर कहूं'

    2007 में शाहरुख और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ओम शांति ओम' रिलीज हुई थी, जिसका गाना 'मैं अगर कहूं' आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

    विशाल और शेखर ने इस गाने को संगीत दिया था तो सोनू ने श्रेया घोषाल के साथ इसे आवाज दी थी।

    यह एक बेहद रोमांटिक गाना है, जिसमें सोनू और श्रेया की सुरीली आवाज के साथ ही शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री ने चांर चांद लगा दिए थे।

    #5

    'तन्हाई'

    सोनू रोमांटिक ही नहीं दिल टूटने वाले और दर्द भरे गानों को भी बखूबी से निभाना जानते हैं।

    उनके 'दिल चाहता है' में आमिर खान और प्रीति जिंटा पर फिल्माए गए गाने 'तन्हाई' को लोगों ने काफी पसंद किया था।

    यह गाना किसी करीबी के दूर जाने के दर्द को बयां करता है, जिसे सोनू ने बेहतरीन ढंग से अपनी आवाज के जरिए दिखाया है।

    सोनू के बेहतरीन गानों में 'साथिया', 'पिया बोले', 'दो पल' सहित कई गाने शुमार हैं।

    जानकारी

    अभिनय में भी आजमाया हाथ

    सोनू को 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने गायकी के अलावा अभिनय क्षेत्र में भी हाथ आजमाया है। वह 'प्यारा दुश्मन', 'उस्ताद उस्तादी से', 'लव इन नेपाल', 'बेताब', 'हमसे है जमाना', 'तकदीर' और 'जानी दुश्मन' जैसी फिल्मों में दिखाई दिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    सोनू निगम
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    जन्मदिन विशेष

    जयंती विशेष: खलनायक बन पर्दे पर छा जाते थे अमरीश पुरी, ये हैं उनके बेहतरीन किरदार अमरीश पुरी
    जन्मदिन विशेष: करिश्मा कपूर इस उम्र में भी हैं फिट और खूबसूरत, जानिए इसका राज करिश्मा कपूर
    जन्मदिन विशेष: करिश्मा कपूर की बेहतरीन फिल्में, जिनके दम पर उन्होंने किया दिलों पर राज करिश्मा कपूर
    जन्मदिन विशेष: अर्जुन कपूर फिट रहने के लिए इस वर्कआउट और डाइट को करते हैं फॉलो    अर्जुन कपूर

    सोनू निगम

    नारायण राणे के बेटे के आरोप, सोनू निगम को मरवाना चाहते थे बाल ठाकरे महाराष्ट्र
    Mother's Day Special: सोनू निगम का गाना 'मां' हुआ रिलीज, मांओं को दिया सम्मान बॉलीवुड समाचार
    सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री की खोली पोल, बोले- कल सुशांत की जगह कोई सिंगर होगा बॉलीवुड समाचार
    सलमान की अपने फैंस से अपील, दुख की घड़ी में सुशांत के फैंस-परिवार का साथ दें बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    प्रकाश झा के पिता तेजनाथ झा का निधन, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस प्रकाश झा
    'गदर 2' का ट्रेलर जारी, तारा सिंह बन सनी देओल की दमदार वापसी; दिखा ताबड़तोड़ एक्शन गदर फिल्म
    #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड में 'बरसात' से शुरू हुआ रोमांटिक फिल्मों का चलन, लिखी सफलता की नई कहानी राज कपूर
    फ्रेंडशिप डे: दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए लें इन फिल्मों का मजा फ्रेंडशिप डे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025