LOADING...
उदित नारायण के बचाव में कुनिका सदानंद बोलीं- थाली में लड्डू सजकर आएंगे तो खाएंगे नहीं?
उदित नारायण के किसिंग वीडियो पर बोलीं कुनिका सदानंद (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iam_kunickaasadanand)

उदित नारायण के बचाव में कुनिका सदानंद बोलीं- थाली में लड्डू सजकर आएंगे तो खाएंगे नहीं?

Mar 06, 2025
09:03 pm

क्या है खबर?

जाने-माने गायक उदित नारायण जितना अपने गानों को लेकर चर्चा में रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा सुर्खियां उनकी निजी जिंदगी ने बटोरी है। पिछले दिनों अपने एक किसिंग वीडियो के चलते उन्हें चौतरफा आलोचना झेलनी पड़ी। भरी महफिल में एक महिला फैन के होंठों पर जब उदित ने किस किया तो लोगों ने उन्हें खूब लताड़ लगाई। हालांकि, अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने इस मामले में उदित का बचाव किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

बयान

"उदित जी ने गलत नहीं किया, बस गलत जगह किस किया"

हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में कुनिका ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। इस दौरान जब उनसे उदित के किस विवाद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "उदित नारायण जी ने किस किया, वो तो ठीक किया, लेकिन गलत जगह पर किया। गाल पर कर देते।" कुनिका ने आगे दावा किया कि यह 2 साल पुराना वीडियो था, लेकिन फिर उन्हें बताया गया कि यह हाल ही का है।

गलती

लड़की भी तो आई सामने- कुनिका

कनिका, उदित का पक्ष लेते हुए बोलीं कि लड़की भी आगे आई थी तो हर कोई उदित को दोषी क्यों बता रहा है? उनके मुताबिक, लोग उन पर सिर्फ इसलिए सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि वह बड़ी हस्ती हैं। वह बोलीं, "लड़की भी तो आई सामने, आपने क्यों आदमी पर ठीकरा फोड़ दिया। अगर आपकी थाली में लड्डू सजके आए तो आप खाएंगे नहीं? सिर्फ इसलिए कि वह उदित नारायण हैं, आप पूछ रहे हैं कि आपने किस क्यों किया?"

हिरी

"स्टेज शो पर लोग अलग नशे में चले जाते हैं"

कुनिका ने कहा, "स्टेज शो करना एक अलग तरह का उत्साह होता है। आप बहुत उत्साहित होते हैं। दर्शक आपको बहुत कुछ दे रहे होते हैं। आप एक अलग स्तर पर पहुंच जाते हैं...जैसे कि आप नशे में होते हैं न, कभी-कभार आप ऐसे डांस के स्टेप कर देते हैं, आपको पता ही नहीं होता कि आप ऐसा डांस भी कर सकते हैं। आप नोट बरसाने लगते हैं। हालांकि, मैं जानती हूं कि बहुत सी औरतें अब मुझे ट्रोल करेंगी।"

दो टूक

लड़की ने तो आपत्ति नहीं जताई- कुनिका

कुनिका बोलीं, "आप केवल आदमी को दोष क्यों दे रहे हो? वो लड़की आई उनको किस करने, आपको आना नहीं चाहिए था और उस लड़की ने भी आपत्ति नहीं जताई।" बता दें कि 69 वर्षीय उदित शो में 'टिप टिप बरसा पानी' गाना गा रहे थे। इसी बीच एक महिला सेल्फी लेने आई और उनके गाल पर किस किया। तभी उदित ने पलटकर उसे होठों पर किस कर लिया, जिसे देख लोग भड़क उठे।

जानकारी

कुनिका का करियर

कुनिका का करियर दिल्ली में एक्टिंग से शुरू हुआ। फिर वह बॉलीवुड में अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई चली आई। कुनिका 'हम साथ-साथ हैं' 'बेटा', 'खिलाड़ी', 'सनम बेवफा' और 'प्यार किया तो डरना क्या' जैसी कई सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं।