NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बिग बॉस 16' में कौन-कौन हो रहा है शामिल? ये नाम हो चुके हैं तय
    अगली खबर
    'बिग बॉस 16' में कौन-कौन हो रहा है शामिल? ये नाम हो चुके हैं तय
    'बिग बॉस 16' में नजर आएंगे ये सितारे

    'बिग बॉस 16' में कौन-कौन हो रहा है शामिल? ये नाम हो चुके हैं तय

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 22, 2022
    10:00 pm

    क्या है खबर?

    चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' जल्द शुरू होने वाला है।

    हर बार की तरह इस बार भी प्रशंसकों में शो में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों के बारे में जानने की उत्सुकता है।

    काफी समय से शो में आ रहे सिलेब्रिटीज के बारे में चर्चा हो रही थी। अब कई नामों पर मुहर लग गई है। हालांकि, कुछ सितारों को अभी कागजी औपचारिकता पूरी करनी बाकी है।

    आइए, आपको बताते हैं शो के तय हो चुके प्रतिभागियों के बारे में।

    #1

    शिविन नारंग

    शिविन नारंग 'बिग बॉस 15' में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री लेने वाले थे। हालांकि, वह शुरू से शो में हिस्सा लेना चाहते थे, इसलिए वह बीते सीजन नहीं आए।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिविन का नाम 'बिग बॉस 16' के लिए तय हो चुका है।

    शिविन हिंदी टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं। उन्हें 'बेहद 2' में रूद्र की भूमिका के लिए विशेष रूप से पहचाना जाता है।

    #2

    कनिका मान

    कनिका मान इन दिनों रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रही हैं। दर्शकों को कनिका और रोहित की नोकझोंक काफी पसंद आती है।

    कनिका के 'बिग बॉस 16' का हिस्सा होने की भी लंबे समय से चर्चा थी। कनिका सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' में जाने के संकेत दे चुकी हैं।

    कनिका ने टीवी सीरियल 'बढ़ो बहू' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' से अपनी विशेष पहचान बनाई।

    #3

    जन्नत जुबैर

    जन्नत जुबैर बीते दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 12' में देखी गईं। इस शो में वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट थीं।

    जन्नत 'मेरी आवाज ही पहचान है', 'तू आशिकी' और 'आपके आ जाने से' जैसे चर्चित टीवी शो के लिए मशहूर हैं।

    इस साल जन्नत ने फोर्ब्स इंडिया की अंडर-30 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। इस लिस्ट में 30 साल से कम उम्र की दमदार शख्सियतों को जगह मिलती है।

    #4

    मान्या सिंह

    'बिग बॉस 16' में मान्या सिंह भी नजर आएंगी। मान्या मिस इंडिया 2020 में प्रतियोगिता की रनर-अप रही थीं।

    भले ही मान्या के सिर पर मिस इंडिया का ताज न सजा हो लेकिन वह रातोंरात चर्चित हो गई थीं। दरअसल, मान्या के पिता मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाते हैं। इस वजह से मान्या की कहानी ने सबको आकर्षित किया।

    अब 'बिग बॉस' में उनके जीवन ने अन्य पहलु भी जानने को मिलेंगे।

    #5

    मदिराक्षी मंडल

    'सिया के राम' फेम मदिराक्षी मंडल 'बिग बॉस' के नए सीजन में दिखाई देंगी।

    मदिराक्षी ने 2019 में लोकप्रिय धारावाहिक 'सिया के राम' से अपनी पहचान बनाई थी।

    इसके बाद वह स्टार भारत के शो 'जग जननी मां वैष्णो देवी' में नजर आईं।

    इनके अलावा वह 'विघ्नहर्ता गणेश' में पार्वती और 'कर्ण संगिनी' में द्रौपदी का किरदार निभा चुकी हैं।

    हमेशा पौराणिक किरदार निभाने वालीं मदिराक्षी का 'बिग बॉस' में दर्शकों को अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

    #6

    प्रकृति मिश्रा

    प्रकृति & टीवी के शो 'लाल इश्क' और MTV के शो 'एस ऑफ स्पेस' में नजर आ चुकी हैं। वह 2020 में आई वेब सीरीज 'क्लास ऑफ 2020' में भी नजर आई थीं।

    उन्होंने मुख्य रूप से उड़िया मनोरंजन जगत में काम किया है। इनके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

    हाल ही में अपने को-स्टार बाबुशान की पत्नी के साथ उनका विवाद चर्चा में था। शो में वह इस विवाद पर बातचीत कर सकती हैं।

    #7

    शालीन भनोत

    अभिनेता शालीन भनोत भी हिंदी टीवी इंडस्ट्री में चर्चित चेहरा हैं। वह 2004 में 'MTV रोडीज' में हिस्सा ले चुके हैं।

    उन्हें सबसे ज्यादा 'नागिन' में केशव के किरदार के लिए जाना जाता है। वह 'राम सिया के लवकुश', 'लाल इश्क', 'सूर्यपुत्र कर्ण', 'दिल मिल गए' जैसे शो में नजर आ चुके हैं।

    शालीन ने टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर से शादी की थी लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। दलजीत 'बिग बॉस 13' में नजर आई थीं।

    #8

    टीना दत्ता

    'बिग बॉस' के पिछले कुछ सीजन में भी टीना के शामिल होने की चर्चा थी। अब आखिरकार वह 'बिग बॉस 16' में नजर आने वाली हैं।

    टीना ने कलर्स टीवी के शो 'उतरन' में इच्छा का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। इस शो में उनके साथ रश्मि देसाई ने भी काम किया था। रश्मि 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकी हैं।

    टीना 'खतरों के खिलाड़ी 7' में हिस्सा ले चुकी हैं।

    पोल

    आपको अनुसार इनमें से कौन सा कंटेस्टेंट 'बिग बॉस' में फिनाले तक जा सकता है?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी पढ़ें:
    'KKK 12' में सबसे ज्यादा जन्नत जुबैर की फीस, जानिए अन्य अभिनेत्रियों की कमाई | न्यूजबाइट्स 'KKK 12' में सबसे ज्यादा जन्नत जुबैर की फीस, जानिए अन्य अभिनेत्रियों की कमाई | न्यूजबाइट्स
    यह भी पढ़ें:
    'डायन' अभिनेत्री टीना दत्ता ने को-स्टार मोहित पर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप | न्यूजबाइट्स 'डायन' अभिनेत्री टीना दत्ता ने को-स्टार मोहित पर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप | न्यूजबाइट्स
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी शो
    बिग बॉस
    बिग बॉस 16

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    टीवी शो

    10 साल बाद टीवी पर लौटेंगी उर्मिला मातोंडकर, भाग्यश्री के साथ इस शो को करेंगी जज उर्मिला मातोंडकर
    धीरज धूपर छोड़ रहे 'कुंडली भाग्य', शक्ति अरोड़ा बनेंगे नया चेहरा टीवी जगत की खबरें
    अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने जीता 'स्मार्ट जोड़ी' का खिताब, मिले 25 लाख रुपये टीवी जगत की खबरें
    जब आयुष्मान ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए दिया ऑडिशन बॉलीवुड समाचार

    बिग बॉस

    क्या 'बिग बॉस 15' में हो रही राकेश बापट और अनुषा दांडेकर की वाइल्ड कार्ड एंट्री? बिग बॉस 15
    'बिग बॉस 15' के घर से बेघर हुईं डोनल बिष्ट और विधि पांड्या मनोरंजन
    अनुषा दांडेकर ने 'बिग बॉस 15' में एंट्री की खबरों को बताया बकवास टीवी जगत की खबरें
    हिमांशी खुराना ने साइन किए थे दो वेब शो, ऐन मौके पर किया किनारा पंजाबी फिल्में

    बिग बॉस 16

    सलमान के शो 'बिग बॉस 16' में दिख सकते हैं अभिनेता नकुल मेहता सलमान खान
    क्या 'बिग बॉस 16' में नजर आएंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा? राज कुंद्रा
    सलमान खान के 'बिग बॉस 16' का प्रोमो जारी, जल्द कलर्स पर आएगा शो सलमान खान
    क्या 'बिग बॉस 16' में एंट्री करेंगी जिया मानेक और रिद्धिमा पंडित? सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025