NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या है 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया'? जानिए इस डेटिंग रिएलिटी शो की खास बातें
    अगली खबर
    क्या है 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया'? जानिए इस डेटिंग रिएलिटी शो की खास बातें
    क्या है टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया?

    क्या है 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया'? जानिए इस डेटिंग रिएलिटी शो की खास बातें

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 02, 2023
    03:34 pm

    क्या है खबर?

    लोकप्रिय डेटिंग रिएलिटी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड' का भारतीय संस्करण 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' 3 नवंबर से जियो सिनेमा पर शुरू हो रहा है।

    पिछले महीने इसकी घोषणा हुई थी। तब से ही प्रशंसकों की नजरें इस शो के भारतीय संस्करण पर टिकी हैं। हर कोई इसमें हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों, थीम, नियम और अन्य बातों के बारे में जानना चाहता है।

    खास बात यह है कि इसमें 'बिग बॉस' के 2 पूर्व प्रतिभागी भी शामिल हो रहे हैं।

    टेम्पटेशन आइलैंड

    क्या है टेम्पटेशन आइलैंड?

    टेम्पटेशन आइलैंड एक चर्चित अमेरिकी रिएलिटी शो है।

    शो में कई कपल और कुछ सिंगल एक खास जगह पर कुछ दिनों के लिए साथ रहते हैं। ऐसे में उनके बीच वार-तकरार देखने को मिलती है। जहां शो में कुछ प्रतिभागियों के रिश्ते मजबूत होते हैं तो कई रिश्ते टूट भी जाते हैं।

    कई प्रतिभागी शो से नए रिश्ते लेकर निकलते हैं तो कई अपने पुराने रिश्ते से बाहर निकलर नया रिश्ता बनाते हैं।

    टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया 

    अलीबाग में हो रही शो की शूटिंग

    प्यार और बेवफाई पर आधारित इस शो ने भारत में भी दस्तक दे दी है। 3 नवंबर से 'टेम्प्टेशन आइलैंड इंडिया' रोज रात 8 बजे जियो सिनेमा पर प्रसारित होगा।

    शो को करण कुंद्रा और मौनी रॉय होस्ट करेंगे। करण इससे पहले डेटिंग शो 'लव स्कूल' को भी होस्ट कर चुके हैं।

    शो में चर्चित सितारे और जोड़ियां एक आइलैंड पर साथ रहेंगे, जहां इनके प्यार की परीक्षा होगी।

    शो की शूटिंग मुंबई से सटे अलीबाग में हो रही है।

    प्रतिभागी 

    शो में शामिल होंगे एल्विश यादव और जैद हदीद

    शो में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में जिनके भी नाम सामने आए हैं, उन्हें लेकर दर्शकों में दिलचस्पी बढ़ गई है।

    हाल ही में यूट्यूबर और 'बिग बॉस OTT 2' के विजेता एल्विश यादव ने शो में शामिल होने की पुष्टि की थी।

    इसके अलावा 'बिग बॉस OTT 2' के ही चर्चित प्रतिभागी जैद हदीद भी शो में हिस्सा लेंगे। 'बिग बॉस' में आकांक्षी पुरी के साथ नजदीकियों के कारण जैद चर्चा में रहे थे।

    घर 

    'बिग बॉस' के डिजाइनर ने तैयार किया घर

    शो में प्रतिभागियों का घर उमंग कुमार ने डिजाइन किया है। उमंग 'बिग बॉस' का घर भी डिजाइन कर चुके हैं।

    शो के लिए 2 बंगले लिए गए हैं, जिनमें से एक पुरुषों के लिए तैयार किया गया है और एक महिलाओं के लिए। जहां महिलाओं के घर में गुलाबी रंग का खूब इस्तेमाल हुआ है, वहीं पुरुषों के घर में ज्यादातर चीजें स्लेटी रखी गई हैं।

    हर कमरे को एक नाम दिया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रियलिटी शो
    करण कुंद्रा
    टीवी शो
    मौनी रॉय

    ताज़ा खबरें

    शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की उम्मीद, सऊदी अरब को बताया 'तटस्थ' जगह शहबाज शरीफ
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025 में कैसा रहा RR के कप्तान संजू सैमसन का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े IPL 2025
    पहलगाम हमले का एक महीना: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और व्यापार रोकने समेत क्या-क्या कदम उठाए? पहलगाम आतंकी हमला

    रियलिटी शो

    'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी टीवी शो
    MTV रोडीज 18: आशीष भाटिया और नंदिनी की जोड़ी बनी विजेता टीवी शो
    NCPCR की नई गाइडलाइन, बाल कलाकारों से नहीं करा सकते छह घंटे से ज्यादा काम टीवी शो
    'खतरों के खिलाड़ी 12' के विजेता बने तुषार कालिया, मिले 20 लाख रुपये टीवी जगत की खबरें

    करण कुंद्रा

    कौन हैं 'बिग बॉस 15' के प्रतिभागी करण कुंद्रा? विवादों से रहा है नाता मनोरंजन
    'बिग बॉस 15' के घर में किस प्रतियोगी को मिल रही कितनी फीस? बिग बॉस
    क्या 'बिग बॉस 15' में हो रही राकेश बापट और अनुषा दांडेकर की वाइल्ड कार्ड एंट्री? बिग बॉस
    अनुषा दांडेकर ने 'बिग बॉस 15' में एंट्री की खबरों को बताया बकवास बिग बॉस

    टीवी शो

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा': निर्माता असित मोदी के खिलाफ मामला दर्ज, यौन उत्पीड़न का आरोप तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    विहान वर्मा छोड़ रहे टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में', कही ये बात टीवी जगत की खबरें
    जानिए कौन हैं पुनीत सुपरस्टार, जिनके बाहर होने से हो रहा 'बिग बॉस' का विरोध बिग बॉस
    'कौन बनेगा करोड़पति' के 23 साल पूरे, अमिताभ बच्चन ने लिखा भावुक नोट  अमिताभ बच्चन

    मौनी रॉय

    क्या बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से जल्द शादी करने वाली हैं मौनी रॉय? दुबई
    हॉटस्टार की वेब सीरीज में दिखेंगे ताहिर राज, मौनी रॉय और नेहा शर्मा डिज्नी+ हॉटस्टार
    क्या 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी रचाएंगी मौनी रॉय? सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या संजय गुप्ता की अगली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म से जुड़े मीजान जाफरी और मौनी रॉय? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025